खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : वेटनरी पालिक्लिनिक देवरिया के निर्माण में मिली गड़बड़ी, घटिया क्वालिटी के मटेरियल से बन रही बिल्डिंग, सीडीओ ने 2 दिन में मांगी रिपोर्ट

-सीडीओ ने किया मार्डन वेटनरी पालिक्लिनिक देवरिया सदर का आकस्मिक निरीक्षण

-मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराए जाने का दिया निर्देश

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को मॉडर्न वेटनरी पालिक्लिनिक देवरिया सदर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, गोरखपुर प्रथम करा रही है।

6 करोड़ खर्च होंगे

कार्य की स्वीकृत धनराशि 5.87 करोड़ रुपये है। कार्य प्रारम्भ की तिथि 26 जून 2022 है। निरीक्षण के समय पाया गया कि अभी तक मात्र स्ट्रक्चर कालम खड़ा किया गया है। मौके पर 14 कर्मचारी काम करते मिले।

काम में मिली ढिलाई

लेकिन कार्य की प्रगति बहुत ही धीमी है, कार्य स्थल पर रखे गए ईंट की गुणवत्ता प्रथम दृष्टया संतोषजनक प्रतीत नहीं हो रही है। कार्य स्थल पर अवर अभियन्ता उपस्थित नहीं पाये गये, जो कार्य प्रभारी अभियन्ता की शिथिलता है। इस निर्माण कार्य में दुर्गापुर आयरन स्टील कारपोरेशन प्रा लि के सरिया का प्रयोग किया जा रहा है।

उपस्थित रह कर कराएं काम

कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि कार्य में मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करायें तथा कार्य के समय प्रभारी अवर अभियन्ता अवश्य उपस्थित रहें।

2 दिन में मांगी रिपोर्ट

इस निर्माण कार्य की जांच करने के लिए गठित टीम के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि 02 दिन के अन्दर जांच आख्या प्रेषित करें।

ये रहे साथ

निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एवं सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई देवरिया उपस्थित थे।

Related posts

यूपी के 64 कुख्यात गैंगेस्टर्स की लिस्ट जारी : गोरखपुर जोन से राजन तिवारी और रिजवान जहीर का नाम शामिल

Sunil Kumar Rai

दाल कारोबारियों को पोर्टल पर देनी होगी स्टॉक की जानकारी : जमाखोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma

अच्छी खबर : ककवल से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क सुधरेगी, विधायक ने उठाया बीड़ा

Sunil Kumar Rai

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने बच्चों को दिया उपहार : जिला सह संयोजक नरेंद्र तिवारी बोले-शिक्षा की चोट से निरक्षरता की बेड़ी तोड़ रही भाजपा सरकार

Shweta Sharma

यूपी के 58754 ग्राम पंचायतों और 1300 वार्ड से निकलेगी रैली : मातृशक्ति को जागृत करने के लिए योगी सरकार चलाएगी बड़ा अभियान

Shweta Sharma

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी : 1000 से ज़्यादा प्राचीन और दुर्लभ वस्तुएं ट्रस्ट को हैंडओवर

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!