उत्तर प्रदेशखबरें

किसानों के लिए सीएम योगी का बड़ा आदेश : अब तक यूपी में 48 लाख कृषकों को…

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन जारी रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार समस्त जनपदों में खरीफ व रबी मौसम की मुख्य फसलों को ग्राम पंचायत स्तर पर अधिसूचित करते हुए यह योजना संचालित की जा रही। इस योजना से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाए।

उन्होंने रबी 2022-23 मौसम में असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति के मामलों में नियमानुसार देय क्षतिपूर्ति के भुगतान के लिए तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं।

सोमवार को यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 से वर्ष 2022-23 खरीफ की अवधि में प्रदेश के 48.21 लाख किसानों को 3957.38 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति वितरित की जा चुकी है।

इसके तहत वर्ष 2017-18 में 5.89 लाख किसानों को 373.98 करोड़ रुपये, वर्ष 2018-19 में 6.06 लाख किसानों को 452.66 करोड़ रुपये, वर्ष 2019-20 में 9.69 लाख किसानों को 1093.47 करोड़ रुपये, वर्ष 2020-21 में 6.38 लाख किसानों को 501 करोड़ रुपये, वर्ष 2021-22 में 10.12 लाख किसानों को 938.59 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2022-23 में अनन्तिम तौर पर 10.07 लाख किसानों को 597.68 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई गई है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कृमियों से फसल को हुई क्षति की स्थिति में कृषकों को बीमा कवर के रूप में वित्तीय सहायता का प्रावधान है।

15 मार्च, 2023 से अब तक हुए सर्वे में प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश/ओलावृष्टि से 11 जनपदों-
-फतेहपुर में 5,026 किसानों का 1,343 हेक्टेयर
-आगरा में 4,738 किसानों का 2,804.15 हेक्टेयर
-बरेली में 3,090 किसानों का 559 हेक्टेयर
-चंदौली में 11,265 किसानों का 2,986.81 हेक्टेयर
-हमीरपुर में 396 किसानों का 271.83 हेक्टेयर
-झांसी में 205 किसानों का 145 हेक्टेयर
-ललितपुर में 7380 किसानों का 6,216.23 हेक्टेयर
-प्रयागराज में 9,252 किसानों का 4,448.20 हेक्टेयर
-उन्नाव में 5,505 किसानों का 2,801 हेक्टेयर
-वाराणसी में 58,393 किसानों का 13,112 हेक्टेयर तथा
-लखीमपुर खीरी में 2,273 किसानों का 792.52 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है।

Related posts

Education: यूपी के स्कूलों में दो विषय की अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

9 को प्रदेश भर में ‘पंच प्रण’ की शपथ दिलाएगी योगी सरकार : लखनऊ और दिल्ली जाएगी हर गांव की मिट्टी, देशभक्ति से…

Rajeev Singh

Deoria News : पेंशन योजना में पिछड़े ब्लाकों को सीडीओ ने दी 2 दिन की मोहलत, इन स्कीम में हो रही ढिलाई

Harindra Kumar Rai

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मातृ शक्ति का हुआ सम्मान : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

Lunar Eclipse 2022: दुनिया के इन देशों में कल होगा चंद्र ग्रहण, नासा के You Tube Channel पर देख सकेंगे

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 2600 से ज्यादा गिरफ्तार और 7 हजार मामले दर्ज, पढ़ें पूरा एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!