खबरेंदेवरिया

किसान मोर्चा के बेमिसाल एक साल : देवरिया में 1800 कृषकों ने पीएम, सीएम और कृषि मंत्री को लिखा धन्यवाद पोस्ट कार्ड

Deoria news : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की तरफ से एक साल बेमिसाल उत्सव के अंतर्गत जनपद के सभी गांवों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) को किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिये धन्यवाद पोस्टकार्ड लिखवाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

किसान खुशहाल और समृद्ध हो रहा है

देवरिया सदर विधान सभा के बैतालपुर मण्डल के ग्राम मेहड़ा पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अलका सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित पत्र लिखते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का किसान खुशहाल और समृद्ध हो रहा है।

हर सुविधा दी है

उन्होंने कहा कि किसानों के लिये ऐतिहासिक कार्य करते हुए भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड, किसानों को सिंचाई के लिये बिजली व्यवस्था की सुविधा किसानों को दिया है।

1800 किसान परिवारों ने लिखा पोस्टकार्ड

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि किसान मोर्चा की तरफ से प्रत्येक गांव में किसान भाइयों से प्रधानमन्त्री, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को सम्बोधित पोस्ट कार्ड के माध्यम से धन्यवाद पत्र लिखवाया जा रहा है। पोस्ट कार्ड के माध्यम से जनपद के किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिये धन्यवाद दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जनपद में 1823 किसान परिवारों की तरफ से धन्यवाद पोस्ट कार्ड लिखा गया है।

हर संभव प्रयास किया

विश्व हिन्दू परिषद के भागवत यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के किसानों की आय को दुगुनी करने के लिये हर सम्भव प्रयास किया है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व मण्डल किसान मोर्चा विजेंद्र चौहान ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, जिला मंत्री किसान मोर्चा रानू सिंह, प्रमोद पाण्डेय, बलराम यादव, जयप्रकाश यादव, सत्यानंद तिवारी, विकास मणि, गोलू मणि, सोंनु सिंह, रंजन मणि, अंशु चौरिसिया उपस्थित रहे।

Related posts

Nagar Nikay Election 2022 : डीएम और एसपी ने जिला पंचायत भवन-नगर पालिका परिसर में तैयारियों का लिया जायजा, पढ़ें पूरी प्लानिंग

Abhishek Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिया ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

एप्रोच मार्ग पर विशेष ध्यान दे प्रशासन : आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने की बैठक, बाढ़ से हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

सलेमपुर-तमकुहीराज फोरलेन का सर्वे पूरा : इन ब्लॉक से गुजरेगा, 537 किसानों की भूमि होगी अधिग्रहीत

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : अब प्राथमिक विद्यालयों में चलेगी आंगनवाड़ी वाली क्लास, लापरवाह 4 सीडीपीओ से जवाब तलब

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में पूर्व प्रधान और बसपा नेता ने रिवॉल्वर से गोली मार कर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया कदम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!