खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : दोयम दर्जे की ईंट से बन रहा गवर्मेंट आईटीआई, गेट बनाने में हुई तकनीकी गड़बड़ी, डीएम ने टीम गठित कर मांगी रिपोर्ट

-डीएम ने किया निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई का निरीक्षण

-निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां मिलने पर जताई नाराजगी, लगाई कड़ी फटकार

Deoria news : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने मंगलवार को देसही देवरिया ब्लाक स्थित दिघवा पोटवा ग्राम में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई (Under construction Government ITI) का निरीक्षण किया।

निर्धारित मानकों का पालन हो

निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां मिलीं। जिनकी जांच के लिए जिलाधिकारी ने एक समिति का गठन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण परियोजनायें शासन की मंशानुरुप स्वीकृत एस्टीमेट के अनुसार निर्धारित मानकों का अनुपालन करते हुए समयबद्धता के साथ पूर्ण की जाएं। इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

12 करोड़ से बन रहा आईटीआई

जिलाधिकारी आज अपरान्ह 01 बजे दिघवा पोटवा पहुंचे, वहां 12.60 करोड़ रुपए की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी लिमिटेड (Uttar Pradesh Rajya Nirman Sahkari Sangh) राजकीय आईटीआई का निर्माण कार्य करा रहा है।

गहरी नाराजगी व्यक्त की

मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य जनवरी माह 2022 में प्रारम्भ हुआ, जिसे दो वर्षों में पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी ने भवन के शटरिंग कार्य में निर्धारित सामाग्री के स्थान पर ईंट से करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

ईंट भी खराब मिली

निर्माणाधीन भवन में पिलर के एलाइनमेंट में भी खामियां मिलीं। भवन का प्रवेश द्वार भी टेढ़ा-मेढा मिला। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग दिखा। पिलर में प्रयुक्त सरिया भी मानक के अनुरुप नहीं मिला। निर्माण स्थल पर ठेकेदार ने साइट इंजीनियर भी नहीं तैनात किया था।

रिपोर्ट सौंपेगी टीम

जिलाधिकारी ने मिली कमियों पर पैकफेड के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने अधिशासी अभियंता (सिचाई) डीके गर्ग की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है, जो इस पूरे परियोजना की अब तक की प्रगति पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

जिम्मेदारी दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे

जिलाधिकारी ने कहा कि मानक विरुद्ध हुए कार्य में उत्तरदायित्व तय करके कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। लापरवाही बरतने वाले एवं खराब पर्यवेक्षण करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

Related posts

68th National Film Awards : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, इन फिल्मों ने जीता जूरी का दिल

Abhishek Kumar Rai

लार युवा मोर्चा ने लोकनाथ त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि : वंचित वर्ग के नेता को किया याद

Abhishek Kumar Rai

यूपी के हर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी एयर इंडिया : गांव-गांव में 5G पहुंचाएगा रिलायंस, मुंबई में छाए सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

Leena Manimekalai Kali poster : देवरिया में भाजपा नेता ने फिल्म निर्माता लीना मनिकमेलाई पर कार्रवाई की मांग की, काली के पोस्टर पर जताई आपत्ति

Sunil Kumar Rai

अमृत महोत्सव : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी तिरंगा यात्रा, पुलिस भाइयों को बाधेंगी राखी, बैठक कर बनी योजना

Shweta Sharma

CBSE Result 2022 : सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा परिणाम, ऐसे देख सकेंगे

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!