खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : अब प्राथमिक विद्यालयों में चलेगी आंगनवाड़ी वाली क्लास, लापरवाह 4 सीडीपीओ से जवाब तलब

-प्राथमिक विद्यालयों में स्थानांतरित हों आंगनबाडी केंद्र: सीडीओ

-आधार सीडिंग में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस

-जिओ टैगिंग की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जतायी नाराजगी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में सोमवार शाम को आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने समस्त विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर पोषण स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बाहर चलने वाले समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव होगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री इसे अपने घरों से संचालित न करें। इस संबन्ध में उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ब्लॉकवार सूची बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

4 सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस

सीडीओ ने पोषण ट्रैकर एप पर आधार सीडिंग की स्थिति अत्यंत कम मिलने पर बैतालपुर, बरहज, सलेमपुर और पथरदेवा के सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जनपद में 320036 के लक्ष्य के सापेक्ष अभी 45185 लाभार्थियों का आधार ही सीडिंग कराया जा सका है, जो लक्ष्य का महज 14% है।

1713 की जिओ टैगिंग की जा सकी है

मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की धीमी जिओ टैगिंग पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। कुल 3243 आंगनबाड़ी केंद्रों के जिओ टैगिंग के लक्ष्य के सापेक्ष 1713 की जिओ टैगिंग की जा सकी है। उन्होंने 7 दिनों के भीतर शेष रह गए 1530 केंद्रों की जिओ टैगिंग कराने का निर्देश दिया।

प्रोत्साहन दिया

संभव अभियान के तहत कुल 28,084 गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत किया गया, जिसमें से 10,601 को आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने उनके गर्भावस्था के आखिरी त्रैमास में स्तनपान के लिए प्रोत्साहन दिया।

ये अधिकारी हुए शामिल

बैठक में प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीसी एनआरएलएम बीएस राय, डीएसओ, समस्त सीडीपीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

1500 मतदाता पर बनेगा एक बूथ : जिलाधिकारी एपी सिंह ने राजनीतिक दलों संग की बैठक, बताया पूरा प्लान

Rajeev Singh

यूपी के 2 लाख से ज्यादा छात्र दे सकेंगे छात्रवृत्ति योजना परीक्षा : निर्धारित लाभार्थी कोटे की तुलना में होगा 15 गुना अधिक आवेदन

Shweta Sharma

Deoria News : जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजन, देवरिया के हर कोने से पहुंचे लोग

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में ग्राम पंचायत महुअवां खुर्द के प्रधान बर्खास्त, फिर होगा चुनाव

Sunil Kumar Rai

जानें क्यों अखिलेश यादव ने किया मंडल कमीशन का जिक्र : एमके स्टालिन की इस पहल को बताया खास

Sunil Kumar Rai

देवरिया हत्याकांड के मृतकों को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि : योगी को याद दिलाया उनका कर्तव्य, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!