खबरेंदेवरिया

Nagar Nikay Election 2022 : डीएम और एसपी ने जिला पंचायत भवन-नगर पालिका परिसर में तैयारियों का लिया जायजा, पढ़ें पूरी प्लानिंग

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Deoria Police SP Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत संभावित नामांकन स्थल, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रत्याशियों के नामांकन स्थल के रूप में संभावित स्थल जिला पंचायत भवन एवं नगर पालिका परिषद देवरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने चैयरमैन तथा वार्ड सभासद प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सभी काउंटरों पर फ्लैक्स/बैनर के माध्यम से संबंधित नगर निकाय का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। वार्ड संख्या के आधार पर काउंटर निर्धारित किये जाएं। नामांकन स्थल पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर बैरिकेडिंग की जाए।

उन्होंने नामांकन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया। जिला पंचायत में देवरिया नगर पालिका परिषद, रामपुर, बरियारपुर एवं गौरीबाजार का नामांकन प्रस्तावित है। नगर पालिका परिषद कार्यालय में बैतालपुर, तरकुलवा, पथरदेवा एवं हेतिमपुर का नामांकन संभावित है।

जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल के रूप में प्रस्तावित राजकीय इंटर कॉलेज (Government Inter College Deoria- GIC) का निरीक्षण किया। डीएम ने मतदान से जुड़ी सामग्रियों के भंडारण, पोलिंग पार्टी द्वारा प्रयोग के लिए बस की पार्किंग आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मतदानकर्मियों द्वारा लाये जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाए। पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री का वितरण अत्यंत सावधानी के साथ किया जाए।

डीएम ने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम के लिए प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मतगणना स्थल पर पुलिस व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सजा दिलाने में यूपी पुलिस अव्वल : योगी सरकार में माफिया की 44 अरब 59 करोड़ की सम्पत्ति जब्त, एनकाउंटर में मारे गए 166 अपराधी

Harindra Kumar Rai

कोरोना का कहर : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां, इन जिलों पर होगा ज्यादा असर

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की कार्ययोजना तैयार : मिशन मोड में योगी सरकार, जानें कैसे हासिल होगा लक्ष्य

Rajeev Singh

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया की जबरदस्त छलांग : डीएम और सीडीओ की अगुवाई में 66वें से टॉप टेन में हुआ शामिल

Rajeev Singh

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने धमऊर सीएचसी का किया लोकार्पण : लोगों को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्रा का तबादला, संकल्प शर्मा बने नए पुलिस अधीक्षक

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!