खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में पूर्व प्रधान और बसपा नेता ने रिवॉल्वर से गोली मार कर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया कदम

Deoria news : देवरिया जिले में एक दुखद हादसे में पूर्व प्रधान और बसपा के नेता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी से अनबन के बाद उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त की। उनकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र (GauriBazar) के जगदीशपुर गांव के निवासी पूर्व प्रधान और बसपा नेता ओमप्रकाश पासवान (50 वर्ष) गुरुवार की शाम को घर आए, तो परिजनों से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक बसपा नेता की पत्नी व अन्य स्वजन से कहासुनी हो गई।

कनपटी पर मारी गोली

रात में स्वजन खाना खाकर सोने चले गए। उसके बाद बसपा नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग उनके कमरे की तरफ दौड़े, तो वह नीचे पड़े थे। मौके पर पिस्टल गिरा था। स्वजन उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। मगर इतनी देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

बाहर रहने की वजह पूछी

पुलिस के अनुसार बसपा नेता 4-5 दिन बाद गुरुवार की रात घर आए थे। परिजनों ने उनसे इतने दिन बाहर रहने के बारे में जानकारी ली, तो वह नाराज हो गए। मौत की जानकारी होने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। हर कोई इस घटना से दुखी था। परिजनों को भी अंदाजा नहीं था कि मामूली अनबन पर वह इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

लोग जता रहे अफसोस

बसपा नेता की मृत्यु की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र और गांव से भारी भीड़ उनके दरवाजे पर पहुंची। हर कोई घटना पर अफसोस जाहिर कर रहा था। करीबियों ने बताया कि वह लोगों के दुख-सुख में खड़े रहते थे। सामाजिक व्यक्ति थे। हर किसी की मदद करते थे। उनके आत्महत्या की घटना से हर कोई आहत है।

Related posts

यूपी : सीएम योगी ने पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति एससी वर्मा समेत इन हस्तियों को किया सम्मानित

Abhishek Kumar Rai

कारगिल विजय दिवस के मौके पर डीएम ने रेडक्रॉस एम्बुलेंस जनता को सौंपा : इस नंबर पर कॉल कर उठाएं लाभ

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 9100 मनरेगा श्रमिकों के सामने गहराया रोजगार का संकट : गांवों के नगरीकरण से बढ़ी मुश्किल

Satyendra Kr Vishwakarma

लोक अदालत में 62576 वादों का हुआ निस्तारण : जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने दिया धन्यवाद

Rajeev Singh

सीएम योगी से मिलीं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम : देवरिया के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Sunil Kumar Rai

Ganga Expressway के लिए काटे जाएंगे 11000 से ज्यादा पेड़ : जानें अब तक कितना हुआ काम

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!