खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया नगर पालिका में शामिल 23 गांव हुए शहर का हिस्सा, अधिसूचना जारी

Deoria news : योगी आदित्यनाथ कैबिनेट (Yogi Adityanath Cabinet) से देवरिया नगर पालिका सीमा विस्तार (Deoria Municipality Expansion) को मंजूरी मिलने के बाद 23 गांवों की अधिसूचना जारी हो गई है। जिलाधिकारी को इससे संबंधित पत्र मिल गया है। अब जिला प्रशासन पालिका में शामिल होने वाले इन गांवों के गाटा संख्या का गजट करेगा।

23 राजस्व ग्राम को शामिल करने की मिली मंजूरी

बताते चलें कि पिछले हफ्ते ही उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने देवरिया नगर पालिका के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। देवरिया सदर सीट से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Dr Shalabh Mani Tripathi) ने इस संबंध में सीएम योगी से मुलाकात की थी। शासन ने कुल 23 राजस्व गांव को पालिका में शामिल करने को मंजूरी दी थी।

5200 हेक्टेयर है क्षेत्रफल

सीमा विस्तार में कुल 19316 गाटा संख्या शामिल किए गए हैं। इन ग्रामों का क्षेत्रफल 5246.917 हेक्टयर है। इसमें पोखरी, पार्क, बंजर भूमि, खलिहान, आबादी और चक मार्ग, नवोदय विद्यालय, आईटीआई और पॉलीटेक्निक शामिल हैं।

आधिकारिक रूप से शामिल हुए

संबंधित प्रमुख सचिव अमृत अभिजात से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 16 दिसंबर, 2020 तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। इनका निराकरण भी कर दिया गया है। अधिसूचना निर्गत होने से अब ये गांव नगरपालिका क्षेत्र में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए हैं।

ये गाटा संख्या हुए पालिका का हिस्सा

डंभर उर्फ जटमलपुर 185, तिलई बेलवा गाटा 398, परसिया उर्फ खरजरवा 174, चिंतामन चक 150, पिपरपाती 174, पगरा उर्फ परसियां 360, बरवा गोरस्थान 183, बड़हरा 571, गोबराई खास 455, मेहड़ा नगर बाहर 1421, धनौती खुर्द 179, मुड़ाडीह 653, सकरापार 1323, देवरिया खास, कतरारी 688, दानोपुर 474, सोंदा 485, कठिनइया 360, बभनी 256 , रामपुर खुर्द 248, भीमपुर 649, पिड़रा 281, रघवापुर 649, रामनाथ, कतरारी बाहर, देवरिया खास अंदर, भरौली बाजार, चकियानगर, गरूलपार, पिड़र नगर अंदर और बांस देवरिया के गाटा को शामिल किया गया है।

Related posts

76th Independence Day : सलेमपुर में बापू इंटर कॉलेज के छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी, गगनभेदी जयघोष से गूंजा वातावरण, देखें PHOTOS

Shweta Sharma

लखनऊ : पुलिस और बांग्लादेशी डकैतों की मुठभेड़ में सरगना मारा गया, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

Harindra Kumar Rai

DEORIA : ग्राम समाधान दिवस पर सीडीओ ने इस गांव का किया दौरा, इतनी शिकायतें निस्तारित हुईं

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने हिरन्दापुर गांव में विकास कार्यों की हकीकत परखी, ग्राम चौपाल में जुटे ग्रामीण

Pushpanjali Srivastava

BIG NEWS : देवरिया में रेप के आरोपी जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में मनाया गया Bhartiya Bhasha Utsav : डीएम बोले-संगम साहित्य देश की साझी सांस्कृतिक विरासत

Rajeev Singh
error: Content is protected !!