खबरेंदेवरिया

Blood Donation camp in Deoria : रेड क्रास सोसाइटी और अग्रवाल महासभा 17 सितंबर को आयोजित करेंगे रक्तदान महोत्सव, डीएम करेंगे उदघाटन

Deoria news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (Indian Red Cross Society Deoria) तथा कैलाशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से अग्रवाल महासभा देवरिया रक्तदान महोत्सव के तहत कैंप लगायेगा।

जिलाधिकारी और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) शनिवार सुबह 9:30 बजे इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम के जन्मदिन पर यह खास आयोजन होगा। वैसे भी दोनों संगठन नियमित अंतराल पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

आगामी शनिवार को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में अग्रवाल महासभा देवरिया,  इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और कैलाशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से इस रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। कैंप महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन  ठठेरी गली देवरिया में 17 सितंबर को लगाया जाएगा। डीएम जेपी सिंह के उद्घाटन के बाद रक्तदान शुरू होगा।

Related posts

Nagar Nikay Chunav 2022 : डीएम जेपी सिंह और एसपी ने बापू इंटर कॉलेज में परखीं तैयारियां, इन चुनावों में रहेंगे खास इंतजाम

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : 3 जून को होगा जीबीसी-3 का आयोजन, देवरिया में करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरू होंगे

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 4 जिलों में होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन : 21 देशों के खिलाड़ी करेंगे शिरकत, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

देवरिया ट्रेजरी ऑफिस में पैसा लेते बाबू का Video Viral : सफाई में दिया ये जवाब, जानें क्या बोले जिम्मेदार

Abhishek Kumar Rai

यूपी : कोरोना के 2400 नए मामले मिले, सक्रिय मामलों की संख्या 26 हजार हुई, पढ़ें रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम के आदेश पर सुलझा रास्ते का विवाद : एसडीएम ने मौके पर जाकर किया समाधान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!