खबरेंदेवरिया

Deoria news : दिव्यांगजनों के लिए 24 सितंबर को लगेगा मेगा कैंप, विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश की संचालित योजनाओं से दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने के लिए विकास भवन में 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आयोजित होने वाले इस शिविर में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण से लाभान्वित किए जाने के लिए (ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने गत तीन वर्ष में उपकरण प्राप्त नहीं किए हो विद्यार्थी की अवस्था में एक वर्ष) चिन्हाकन का कार्य किया जाएगा। दिव्यांग/कुष्ठावस्था योजना, शादी विवाह पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण / संचालन योजना,काक्लियर इम्प्लांट योजना के लिए पात्र दिव्यांगजनो को चिन्हित किया जाएगा।

जनपद के जिन दिव्यांगजनो का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है, उन्हें शिविर में ही निर्गत किया जायेगा। जनपद के जिन दिव्यांगजनों का आधार ऑथेन्टीकेशन नही हुआ है, उनका आधार प्रमाणीकरण किया जायेगा।

जिलाधिकारी जेपी सिंह ने उपरोक्त के दृष्टिगत जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी तथा समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे अपने विकास खण्ड के ऐसे पात्र दिव्यांगजन, जिन्हें विभाग से विगत 03 वर्षों (अध्ययनरत छात्र / छात्रा 1 वर्ष) में किसी भी प्रकार के सहायक उपकरण (ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, नेत्र हीन छडी व जिनके हाथ / पैर कटे हो कृत्रिम अंग आदि) प्राप्त न हुआ हो, या दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड न बना हो अथवा दिव्यांग / कुष्ठावस्था पेंशन योजना, शादी-विवाह पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण / संचालन योजना, काक्लियर इम्प्लांट योजना के लाभ से वंचित हों उन दिव्यांगजनो को ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए शिविर में अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जा सके। जिन दिव्यांगजनों का आधार ऑथेन्टीकेशन नही हुआ है, वो आधार कार्ड की छाया प्रति, खाता संख्या मुख्यालय पर आयोजित होने वाले चिन्हांकन शिविर में अवश्य लाएं।

Related posts

G20 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना : तीन अहम सत्रों में रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

Kajal Singh

देवरिया के बेपरवाह कर्मचारी : कड़ी कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद गायब रहे वीएलई, दो अफसरों को नोटिस जारी  

Sunil Kumar Rai

लोकसभा उपचुनाव : परिणाम से बसपा में उत्साह, मायावती बोलीं- सिर्फ हम में भाजपा को हराने की जमीनी शक्ति है

Abhishek Kumar Rai

भाजपाइयों ने लोगों में बांटा तिरंगा : नागरिकों से की ये अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

प्रशिक्षण से ‘स्वच्छ भारत’ का सपना साकार करेगी योगी सरकार : 95826 राजस्व गांव बनेंगे ओडीएफ प्लस, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया : 20 फरवरी से शुरू होगा दूसरा प्रशिक्षण अभियान, कार्मिक करेंगे मतदान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!