खबरेंदेवरिया

Rojgar Mela Deoria : राजकीय आईटीआई देवरिया में 25 कंपनियों ने बांटी नौकरी, डीएम ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन, दिए ये निर्देश

Deoria news : राजकीय आईटीआई देवरिया (Government ITI Deoria) प्रांगण में बुधवार को वृहद् रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने किया।

जिलाधिकारी ने मेले में आए हुए सभी कम्पनियों को निर्देशित किया कि मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों में रोजगार मेले के प्रति विश्वास बनाये रखने के लिए अधिकतम अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं कार्यानुभव के आधार पर मानदेय प्रदान करें। अभ्यर्थियों को काम करने का अच्छा माहौल प्रदान करें।

जिलाधिकारी जेपी सिंह ने मेले में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य निर्माण में पूर्ण लगन एवं मेहनत से काम करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

आज लगे रोजगार मेले में कुल 25 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 1170 अभ्यर्थियों के सापेक्ष विभिन्न कम्पनियों ने 340 अभ्यर्थियों का चयन किया। हालांकि बारिश की वजह से काफी अभ्यर्थी केंद्र नहीं पहुंच सके। जबकि कई इच्छुक अभ्यर्थियों को जानकारी मिली थी कि रोजगार मेला आज आयोजित नहीं होगा।

Related posts

8 लेखपालों की कार्यशैली से नाखुश डीएम एपी सिंह : संपूर्ण समाधान दिवस में दी चेतावनी, नहीं सुधरे तो…

Rajeev Singh

सम्मान : आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों की हुई विदाई, कुलपति ने दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी आने वाले हर नागरिक का कोविड टेस्ट होगा, सख्ती बरतेगी सरकार

Shweta Sharma

दु:खद खबर : देवरिया में बिजली गिरने से दो साल के मासूम की मौत, पूरा गांव गम में डूबा

Abhishek Kumar Rai

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया देखेगी ‘फूड बास्केट ऑफ इंडिया’ का जलवा : दिखाई देगी यूपी के इन उत्पादों की धमक

Sunil Kumar Rai

17 सितंबर से देवरिया में शुरू होगा आयुष्मान भव: अभियान : हर गांव तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, डीएम ने की बैठक

Rajeev Singh
error: Content is protected !!