खबरेंदेवरिया

दूसरे कार्यकाल में पहली बार देवरिया आएंगे सीएम योगी : स्वागत और जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

Deoria News : आगामी 8 अप्रैल को जीआईसी मैदान (Government Inter College-GIC Deoria) में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सभा को सफल बनाने के लिये भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक हुयी। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि सीएम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार देवरिया आगमन होने जा रहा है, इसलिये उनका देवरिया में स्वागत ऐतिहासिक होना चाहिये। इसके लिये अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में सहभागी हों, इसका प्रयास हम सभी को करना होगा। इसके लिये हम सभी व्यापक स्तर पर जनसंपर्क करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हर मण्डल से अधिक से अधिक लोग पहुंचे, तभी जाकर यह कार्यक्रम सफल हो पायेगा। इसके लिये मण्डल अध्यक्ष,मण्डल पदाधिकारी,शक्तिकेन्द्र संयोजक-प्रभारी,बूथ अध्यक्ष सभी लोगों से मिलें, उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दे और उसमें आने का आग्रह करें।

इस दौरान गंगा कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह एडवोकेट,अजय शाही,रविन्द्र किशोर कौशल,प्रमोद शाही,निर्मला गौतम,शिवकुमार राजभर,अरविन्द पाण्डेय,हेमन्त मिश्रा,मारकंडेय गिरी,तेजबहादुर पाल आदि रहें।

मुख्यमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाएंगे किसान : पवन मिश्र
देवरिया में मुख्यमंत्री की जनसभा और भाजपा के सामाजिक न्याय सप्ताह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये किसान मोर्चा देवरिया की सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी की बैठक डाक बंगला सलेमपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों के लोकार्पण करने आएंगे। इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज में विशाल जनसभा का आयोजन होगा। योगी सरकार किसानों के कल्याण के लिये निरन्तर प्रयासरत है, किसान मोर्चा के पदाधिकारी हजारों की संख्या में किसानों के साथ मुख्यमंत्री की जनसभा मे भाग लेकर जनसभा को ऐतिहासिक बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत 9 अप्रैल को किसान मोर्चा सभी ब्लाकों पर प्राकृतिक और श्री अन्न पर संगोष्ठी और जनजागरण अभियान चलाएगा। कार्यक्रम में जनपद के सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भाग लेंगे।

जिला उपाध्यक्ष हृदयालाल शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी आगामी अभियानों/ कार्यक्रमो में अपनी सहभागिता कर उसको सफल बनाएं। मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह सैंथवार ने बैठक में उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

बैठक में मुख्य रूप से दयाशंकर पाण्डेय, रामेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण मिश्र, सुमन्त कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह, शैलेष दुबे, गब्बर दुबे, सुमन्त, राणा प्रताप सिंह, चन्दन पाण्डेय, ओम प्रकाश शाह, प्रभुनाथ पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम ने केंद्रीय विद्यालय चेरो के प्रिंसिपल को लगाई फटकार : इस हरकत से हुए नाराज

Swapnil Yadav

DEORIA BREAKING : पंचायत भवन के निर्माण में लाखों के घोटाले पर डीएम सख्त, मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के 100 शोधार्थियों से किया संवाद : दी ये सीख, पढ़ें यूपी के आकांक्षात्मक ब्लॉक का हाल 

Shweta Sharma

यूपी : संकल्प पत्र के वादों को 2 साल में पूरा करेगी योगी सरकार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे कृषि केंद्र, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : मेगा कैम्प में 2979 लाभार्थियों को करोड़ों का लोन वितरित, डीएम ने किया उद्घाटन

Abhishek Kumar Rai

Arun Jaitley : देवरिया भाजपा ने अरुण जेटली की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, सांसद बोले – उन्होंने देश को आर्थिक एकता के सूत्र में पिरोया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!