खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने आपदा प्रभावितों को वितरित की राहत सामग्री : रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया की तारीफ की, जानें क्या कहा

Deoria News : “इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया की आपदा प्रभावित जनों की मदद करने में अग्रणी भूमिका रही है। आपदा प्रभावित लोगों की सहायता कर रेडक्रॉस सोसायटी ने सेवाभाव को चरितार्थ किया है। उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।”

ये बातें जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को बरहज तहसील परिसर में राजस्व ग्राम गौरा कटइलवा के पांच अग्नि पीड़ित प्रभावित जनों को रेडक्रॉस की तरफ से किचन सेट, हाइजीन किट, धोती, टी-शर्ट, साबुन इत्यादि सामग्री का वितरण करते हुए कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निकांड पीड़ितों को रेडक्रॉस द्वारा दी जाने वाली मदद से उनका जीवन नए सिरे से प्रारंभ करने में सहायता मिलेगी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भी रेडक्रॉस सोसायटी के योगदान की सराहना की। उप जिलाधिकारी बरहज योगेश कुमार गौड़ ने रेडक्रॉस से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु आह्वान किया। जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस की सबसे युवा वालंटियर आराध्या सिंह को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स डे के अवसर पर रेडक्रॉस की तरफ से जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ राजेश झा व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के मंडल कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिलाधिकारी देवरिया को राज्यपाल अवार्ड के लिए चयनित होने की बात कही।

इस अवसर पर डीपीओ कृष्णकांत राय, नायब तहसीलदार जितेंद्र प्रताप सिंह, सोसायटी के आजीवन सदस्य हिमांशु सिंह, सुमित कुमार मिश्रा, साहू विशाल गुप्त, संतोष यादव, विवेक प्रताप सिंह, सत्यम यादव, ज्ञानेंद्र यादव, अधिवक्ता पवन सिंह नागेंद्र सिंह सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

Kaushambi Mahotsav-2023 में बोले सीएम योगी : 80 करोड़ लोगों को भारत फ्री में दे रहा राशन, पाकिस्तान में पड़े रोटी के लाले

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : कुश्ती का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक करें आवेदन, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली, एमएलए शलभ मणि ने किया संबोधित

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : आवास योजना के लाभार्थियों को इसी महीने जारी होगी किस्त, सीडीओ ने की समीक्षा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

सरकार पर सपा का हमला : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे की क्वालिटी पर उठाए सवाल, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत और 5 घायल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!