खबरेंपूर्वांचल

पीड़ितों की मदद में न हो विलंब : मुख्यमंत्री योगी

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो वहां जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह आदेश शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे।

इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया।

हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।

एक महिला ने कैंसर से उपचारित अपने परिजन के सुविधाजनक तबादले की गुहार लगाई तो मुख्यमंत्री ने उसे सकारात्मक आश्वासन दिया। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से आत्मीयतापूर्वक बात कर उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्हें खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया।

Related posts

आम आदमी का सफर हुआ महंगा : यूपी रोडवेज ने बढ़ाया किराया, जानें कितनी ढ़ीली होगी आपकी जेब

Abhishek Kumar Rai

अब सोमनाथ स्वास्थ्य केंद्र पर होगी डिलेवरी : सीएमओ डॉ राजेश झा ने प्रसव केंद्र का किया शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

लोकल लेवल गाइड्स का होगा प्रशिक्षण : यह संस्थान कराएगा, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Swapnil Yadav

कम्पोजिट स्कूल सिसवा में बच्चों को मिलेगी स्मार्ट क्लास में शिक्षा : सीडीओ ने किया उद्घाटन, जनसहयोग के लिए बीएसए ने जताया आभार

Shweta Sharma

Deoria News : देवरिया में 477000 किसानों का रिकॉर्ड बनेगा, डीएम ने दी 30 जुलाई तक डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में बंदर के धकेलने से छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!