खबरेंदेवरिया

Deoria News : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देवरिया भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया जश्न, बताया ऐतिहासिक

Deoria News : देवरिया भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के राष्ट्रपति चुने जाने पर शहर के भीखमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के बगल में जनजाति समाज की महिलाओं को मिठाई खिला कर जश्न मनाया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि हम लोगों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचित हुई हैं।

धन्यवाद ज्ञापित किया

उन्होंने कहा कि समाज की वंचित वर्ग, आदिवासियों, महिलाओं और पूर्वी भारत में आपार खुशी है। यह लोकतंत्र के लिए एक उपलब्धि है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

महिला सशक्तिकरण का अप्रतिम उदाहरण है

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा रजनी पांडेय ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचन महिला सशक्तिकरण का अप्रतिम उदाहरण है। देश ने इतिहास रच दिया है। ओडिशा में बेहद साधारण घर से आने वाले आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला मंत्री रामाज्ञा चौहान, जिला मंत्री निर्मला गौतम, अम्बिकेश पांडेय, अजय दुबे वत्स, रेनू देवी, राजकुमारी देवी, पूनम शर्मा, मिनती सिंह, विमला गोंड़, कलावती गोंड़, नीलम गोंड़, इंदु देवी, रूमा जी गोंड़, दुर्गावती गोंड़, मीना गोंड़, कुसुमलता गोंड़, प्रियंका गोंड़, विमला गोंड़, सुनीता गोंड़, सन्ध्या रानी गोंड़, शिल्पी गोंड़ आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का होगा प्रशिक्षण, जानें क्या लक्ष्य हासिल करना चाहती है पार्टी

Rajeev Singh

प्रयास : ईएमसीटी और वूमेन ऑन व्हील ने लोगों को किया जागरूक, जगा रहे शिक्षा की अलख

Satyendra Kr Vishwakarma

अंग्रेजों पर राज करेगा भारतवंशी ! ब्रिटेन का पीएम बनने की दौड़ में ऋषि सुनक सबसे आगे, पढ़ें उनके बारे में

Abhishek Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की विकास कार्यों की समीक्षा : विद्युत विभाग की लापरवाही पर जताई नाराजगी, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

Abhishek Kumar Rai

कस्तूरबा विद्यालय में धांधली : सीडीओ ने यूपीपीसीएल पर कार्रवाई का दिया आदेश, जांच कमेटी गठित की

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!