उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : यूपी की 55 विधानसभा सीटों पर आज बंद होगा प्रचार-प्रसार, चुनाव आयोग ने दिए ये आदेश

Uttar Pradesh : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के द्वितीय चरण का निर्वाचन 14 फरवरी, 2022 को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं कोविड सुरक्षित तरीके से कराने की तैयारी पूरी हो गई है। दूसरे चरण में प्रदेश के 9 जनपदों की 55 विधानसभा सीटों के लिए प्रातः 07:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक मतदान करने का समय निर्धारित है।

दूसरे चरण में 9 जिलों में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूँ, बरेली तथा शाहजहांपुर में मतदान होगा। द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 12 फरवरी को शाम 06:00 बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लग जायेगी। यह रोक दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने तक अर्थात 48 घण्टे तक प्रभावी रहेगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि निर्गत निर्वाचन अधिसूचना के अनुसार 14 फरवरी को दूसरे चरण में इन 55 विधान सभा सीटों के लिये मतदान होगा –
01-बेहट
02-नकुड़
03-सहारनपुर नगर
04-सहारनपुर
05-देवबंद
06-रामपुर मनिहांरान (अ0जा0)
07-गंगोह
17-नजीबाबाद
18-नगीना (अ0जा0)
19-बढ़ापुर
20-धामपुर
21-नहटौर (अ0जा0)
22-बिजनौर
23-चाँदपुर
24-नूरपुर
25-कांठ
26-ठाकुरद्वारा
27-मुरादाबाद ग्रामीण
28-मुरादाबाद नगर
29-कुन्दरकी
30-बिलारी
31-चंदौसी (अ0जा0)
32-असमोली
33-सम्भल
34-स्वार
35-चमरव्वा
36-बिलासपुर
37-रामपुर
38-मिलक (अ0जा0)
39-धनौरा (अ0जा0)
40-नौगावां सादात
41-अमरोहा
42-हसनपुर
111-गुन्नौर
112-बिसौली (अ0जा0)
113-सहसवान
114-बिल्सी
115-बदायूँ
116-शेखूपुर
117-दातागंज
118-बहेड़ी
119-मीरगंज
120-भोजीपुरा
121-नवाबगंज
122-फरीदपुर (अ0जा0)
123-बिथरी चैनपुर
124-बरेली
125-बरेली कैन्टोनमेन्ट
126-आंवला
131-कटरा
132-जलालाबाद
133-तिलहर
134-पुवायाँ (अ0जा0)
135-शाहजहांपुर तथा
136-ददरौल विधान सभा सीटों में होगा।

अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की सुविधा और कोविड से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करायी गयी हैं। मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर समुचित व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

Deoria news : उसरा बाजार के इस प्लांट से 4 ब्लॉक को मिलेगा टेकहोम फूड, 300 समूहों ने की मदद, डीएम ने किया निरीक्षण

Sunil Kumar Rai

Anti-CAA Protests : एंटी-सीएए प्रदर्शनकारियों का पैसा लौटाएगी योगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, पढ़ें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Sunil Kumar Rai

यूपी में 13 गुना से ज्यादा बढ़ी जैविक खेती : क्लस्टर्स बना कर किसानों को जोड़ रही योगी सरकार

Rajeev Singh

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

सूडान संकट से लौटे गोरखपुर-बस्ती मंडल के 31 नागरिक : देवरिया के दर्जनों लोग शामिल, योगी सरकार ने घर तक पहुंचाया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!