खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में पैर फिसलने से पोखरी में गिरे व्यक्ति की डूबने से मौत

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना (Gauri Bazar Thana) क्षेत्र के इंदुपुर में आज एक दु:खद हादसे में एक मजदूर की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन – पोषण करता था।

पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी की कंधों पर थी। जानकारी के मुताबिक जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के इंदुपुर का रहने वाला सुभाष राजभर (40 वर्ष) पुत्र रामवृक्ष राजभर आज शौच के बाद पोखरी में गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

मृत घोषित कर दिया
जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे लेकर गौरी बाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दु:खद घटना से परिवार सदमे में है। गांव के लोग भी इस अनहोनी से हैरान हैं। यह हादसा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मजदूरी करता था
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक सुभाष राजभर अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। वह इंदूपुर में स्थित मंदिर में साफ-सफाई भी करता था। उसकी मौत से परिवार में मातम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी गमगीन हैं।

Related posts

बड़ी खबर : देवरिया में 73 केंद्रों पर बच्चों का होगा टीकाकरण, डीएम आशुतोष निरंजन ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

1952 करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारेगा देवरिया प्रशासन : डीएम ने गठित की कमेटी, सीडीओ को दी ये जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने बच्चों को बांटी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें : सीएम योगी के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

Swapnil Yadav

बड़ी खबर : ‘यूपी में बसपा बहुमत की सरकार बनाएगी,’ मतदान के बाद मायावती ने किए ये दावे

Abhishek Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह की अपील : ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाएं और बिजली का बिल घटाएं, सरकार दे रही भारी अनुदान

Sunil Kumar Rai

12 नवंबर को लगेगी लोक अदालत : साल के अंतिम आयोजन में सुलझाए जाएंगे वाद, हुई तैयारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!