खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : यूपी के करोड़ों छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते में मिलेगी रकम, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें सरकार का प्लान

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद (UP Cabinet) ने शैक्षिक सत्र वर्ष 2022-23 में प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-01 से 08 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उपयोगार्थ निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग तथा स्टेशनरी की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के माता-पिता या अभिभावकों के खाते में भेजने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

इसके साथ ही, मंत्रिपरिषद ने वित्त विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष में केन्द्रांश प्राप्त होने की प्रतीक्षा किये बिना निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग तथा स्टेशनरी के मद की सम्पूर्ण धनराशि की अग्रिम वित्तीय स्वीकृति निर्गत करने के लिए प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया है। इससे समस्त अर्ह छात्र-छात्राओं के उपयोगार्थ निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग तथा स्टेशनरी की धनराशि ससमय डीबीटी के माध्यम से अन्तरित की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री को अधिकृत किया
मंत्रिपरिषद ने भविष्य में किसी प्रक्रिया अथवा दरों में अपरिहार्य कारणवश परिवर्तन के सम्बन्ध में निर्णय लिये जाने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत करने के प्रस्ताव को भी अनुमति प्रदान कर दी है। बताते चलें कि वर्तमान में कक्षा-01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनीफॉर्म केन्द्र एवं राज्य सरकार के बजट से तथा जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग राज्य सरकार के बजट से निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है।

2 करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है
शैक्षिक वर्ष 2021-22 में प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-01 से 08 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उपयोगार्थ निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा तथा स्कूल बैग की धनराशि छात्र-छात्राओं के माता-पिता या अभिभावकों को पीएफएमएस के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (डीबीटी) किया गया था। शैक्षिक वर्ष 2021-22 में डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित छात्र-छात्राओं की संख्या 1,56,28,171 है। शैक्षिक वर्ष 2022-23 में 02 करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

धनराशि का ऑडिट ट्रेल रहेगा
छात्रा-छात्राओं को निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग तथा स्टेशनरी उपलब्ध कराया जाना वचनबद्ध देयता है। डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तान्तरण के फलस्वरूप निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग तथा स्टेशनरी के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की पारदर्शी व्यवस्था स्थापित हो सकेगी तथा हस्तान्तरित धनराशि का ऑडिट ट्रेल रहेगा।

अधिक अवसर मिल सकेगा
विद्यालयों में नामांकित सभी बच्चों को एक साथ पांचों सुविधाएं- यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग तथा स्टेशनरी उपलब्ध हो सकेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर बाजार विकसित होगा, जिसके फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। छात्र-छात्राओं को समय से सुविधाएं उपलब्ध होने से उनकी उपस्थिति एवं सीखने-सिखाने के वातावरण में सुधार होगा और कक्षा के अनुसार दक्षता प्राप्त करने का अधिक अवसर मिल सकेगा।

संतुष्टि के अनुसार क्रय कर सकेंगे
माता-पिता या अभिभावकों को यह स्वतंत्रता होगी कि बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग तथा स्टेशनरी अपनी संतुष्टि के अनुसार क्रय कर सकेंगे।

Related posts

DEORIA : पेंशन स्कीम में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक, वृक्षारोपण में 2 विकास खंड लक्ष्य से चूके, सीडीओ ने दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : डॉ धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, सांसद – विधायक ने दीं शुभकामनाएं

Abhishek Kumar Rai

4 फरवरी से शुरू होगा देवरिया महोत्सव : एडीएम ने किया स्थल का निरीक्षण, पढ़े पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

97 किसानों को मिला मुफ्त बीज : भाजपा किसान मोर्चा ने बैतालपुर ब्लॉक में किया वितरण, इन कृषकों को मिला लाभ

Sunil Kumar Rai

मरीजों और परिजनों को मिलेट्स की जानकारी दे रहा ये संस्थान : सालाना 10000 प्रतियां करेगा वितरित, जानें क्या है लक्ष्य

Rajeev Singh

देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : ड्रोन तकनीक से किसानों को खेती में आसानी होगी, जानें कृषकों के लिए कैसे फायदेमंद है

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!