खबरेंदेवरिया

Begum Akhtar Award : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन, इन विधाओं में होगा चयन, जानें प्रक्रिया

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा/ठुमरी/गजल विधाओं में विशेष प्रतिभावान एवं विशिष्ठ गायक को वित्तीय वर्ष 2022-23 में ‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘‘ दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

20 अगस्त किया गया है
इसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को 5 लाख रुपये नकद धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्त्रि पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। इसके लिये जनपद के पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर 20 जुलाई तक संस्कृति निदेशालय, उप्र लखनऊ को उपलब्ध कराए जाने की तिथि को अब बढ़ा कर अंतिम तिथि 20 अगस्त किया गया है।

सम्मानित किया जाता है
इस पुरस्कार से प्रतिवर्ष दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ठ आयाम स्थापित किये हों तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो, को सम्मानित किया जाता है।

कम नहीं होनी चाहिये
जिलाधिकारी ने बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए पात्रता के संबंध में बताया कि महानुभाव उप्र का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उप्र होना चाहिये। कलाकार की उम्र 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये।

आधार पर प्रदान किया जायेगा
कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिये। यह पुरस्कार कलाकार के गायन क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिये।

Related posts

टीबी रोगियों के लिए यूपी गवर्मेंट ने दिखाई तेजी : 4 लाख से ज्यादा मरीजों का चल रहा इलाज

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh Diwas-2023 : देवरिया जीआईसी में मंगलवार से शुरू होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम, डीएम ने तय किया ये थीम

Rajeev Singh

Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर छठी बार एशिया कप पर किया कब्जा, भानुका राजपक्षा की जबरदस्त पारी से पस्त हुई विपक्षी टीम

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर में शुरू हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारी : होटलों में बुक होंगे 190 कमरे, दर्शकों के लिए रहेंगे खास इंतजाम

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, दिए चौंकाने वाले बयान

Harindra Kumar Rai

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : डीएम ने विक्रय केंद्र का किया निरीक्षण, असुविधा हो तो हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!