खबरेंनोएडा-एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित : डीएम ने लोगों से की ये अपील, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल

Gautam Buddh Nagar : गौतमबुद्ध नगर में पिछले हफ्ते से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन व्यस्त है। जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है, हालांकि जिला प्रशासन इससे निपटने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। अब लोगों की मदद के लिए जनपद में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सर्वसाधारण का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि 7 जुलाई, 2023 से लगातार जनपद में अधिक वर्षा हो रही है। 9 जुलाई, 2023 को हथिनी कुण्ड बैराज ताजेवाला से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे जिले में पानी का स्तर बढ़ने की सम्भवना बनी हुयी है।

उक्त के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर में बाढ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका फोन नंबर 0120-2974274 एवं आपदा लिपिक मोबाइल नंबर 9811363725 है।

इसके अतिरिक्त सहायता के लिए –
उप जिलाधिकारी दादरी मोबाइल के नंबर – 9927760215
उप जिलाधिकारी सदर के मोबाइल नंबर – 8299138374
तथा उप जिलाधिकारी जेवर के मोबाइल नंबर – 9773901899 उपलब्ध रहेगें।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जनपद वासियों से अनुरोध है कि वह घबरायें नहीं। निवासी बाढ़ की स्थिति में सहायता के लिए उपर दिए गए दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

विगत 24 घण्टे में प्रदेश के कई जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। इन जनपदों में मेरठ, एटा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, फिरोजाबाद, बिजनौर, बदायूं, औरेया, इटावा, रामपुर, बरेली, आगरा, बाराबंकी, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, कासगंज, लखनऊ, सम्भल, अलीगढ़ सम्मिलित हैं।

सिंचाई विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा नदी कचला ब्रिज (बदायूं) में तथा यमुना नदी मावी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। गढ़मुक्तेश्वर में गंगा नदी, मुरादाबाद में रामगंगा नदी तथा मावी नामक स्थल पर यमुना नदी में बढ़ने की प्रवृत्ति है। शारदा नदी लखीमपुर खीरी में खतरे के जलस्तर से .50 मीटर के अन्तर्गत बह रही है तथा इसमें बढ़ने की प्रवृत्ति है।

प्रदेश के जनपद सहारनपुर तथा मुजफ्फरनगर को छोड़कर, कहीं भी अतिवृष्टि या जलभराव के कारण लोगों को बाढ़ शरणालय पर ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। जनपद सहारनपुर के 25 गांव तथा नगर के 12 मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्रों के 225 लोग 09 बाढ़ शरणालय में रह रहे हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में बाढ़ से प्रभावित 02 गांवों के 200 लोग बाढ़ शरणालय में रह रहे हैं। सभी प्रभावितों के भोजन एवं रहने की उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

Related posts

ठप हुआ Ganga Expressway का काम : साइट पर जलभराव से परेशानी, पढ़ें अब तक की Progress Report

Harindra Kumar Rai

देवरिया बाईपास के लिए मिली 2087 करोड़ रुपये की मंजूरी : सांसद और विधायक ने लोगों को दी बधाई, इन गांवों से गुजरेगा

Swapnil Yadav

Lata Mangeshkar Nidhan: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : भाजपा ने नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड से बाहर किया, इन चेहरों को दिया मौका

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : लिंक रोड बनाने वाले ठेकेदार पर लगी साढ़े 12 लाख की पेनाल्टी, डीएम ने दी नई डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

इस योजना का लाभ लेकर शुरू करें अपना व्यवसाय : सरकार दे रही लाखों रुपए की सब्सिडी, ऑनलाइन जमा होगा आवेदन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!