खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का चयन, जानें सभी केंद्रों के नाम

Deoria News : जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने राज्य निर्वाचन आयोग, उप्र के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2022-23 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मतदान पार्टी रवानगी स्थल तथा मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम का चयन किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से आख्या प्राप्त की तथा प्राप्त आख्या के क्रम में उन्होंने जनपद देवरिया के समस्त नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के लिए मतदान पार्टी रवानगी स्थल तथा मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम का चयन किया है।

उन्होंने –
-नगर पालिका परिषद गौरा बरहज एवं नगर पंचायत भलुअनी के लिए पार्टी रवानगी स्थल तहसील कैम्पस बरहज तथा मतगणना स्थल/स्ट्रांग रुम बाबा राघव दास बीआरडीपीजी कालेज गौरा बरहज का चयन किया है।

-इसी प्रकार नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत गौरी बाजार, रामपुर कारखाना, बरियारपुर, पथरदेवा, बैतालपुर, तरकुलवा एवं हेतिमपुर के लिए मतदान पार्टी रवानगी स्थल के लिए राजकीय इंटर कालेज देवरिया (Government Intermediate College Deoria) तथा मतगणना स्थल/स्ट्रांग रुम के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया का उन्होंने चयन किया है।

-नगर पंचायत रुद्रपुर एवं मदनपुर के लिए मतदान पार्टी रवानगी स्थल तथा मतगणना स्थल/स्ट्रांग रुम के लिए सतासी इंटर कालेज रुद्रपुर का चयन किया है।

-नगर पंचायत भाटपाररानी के लिए मतदान पार्टी रवानगी स्थल तहसील भाटपाररानी एवं मतगणना स्थल/स्ट्रांग रुम के लिए बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज भाटपाररानी का चयन किया है।

-नगर पंचायत सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज तथा लार के लिए उन्होंने मतदान पार्टी रवानगी स्थल एवं मतगणना स्थल/स्ट्रांग रुम के लिए बीएन इंटर कालेज मझौलीराज का चयन किया है।

Related posts

एक नवंबर से होगी धान की खरीद : हर किसान की फसल खरीदी जाएगी, डीएम ने दो अधिकारियों का वेतन रोका, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

देवरिया : पूर्व प्रत्याशी पिंटू सैंथवार के खिलाफ मुकदमे की जांच करेगा 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पार्टी ने लगाया ये आरोप

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 3.86 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी इस विटामिन की खुराक : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सीएचसी पथरदेवा से की शुरुआत

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BEAKING : 20 जून तक नहीं निपटे मामले तो लेखपालों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

गीता प्रेस आने वाले पहले पीएम होंगे मोदी : आज करेंगे शताब्दी वर्ष समारोह का समापन, गोरखपुर मंडल को देंगे योजनाओं का तोहफा

Sunil Kumar Rai

DEORIA : अतुल बरनवाल अध्यक्ष और मुरली सिंह बने रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के सचिव, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!