खबरेंदेवरिया

Deoria News : भाजपाइयों ने किया कारसेवक का सम्मान, सांसद ने बताया ऐतिहासिक पल

Deoria News : श्री राम जन्मभूमि निर्माण के लिये कारसेवा के दौरान मुँह के जबड़े में पुलिस की गोली से घायल हुये कारसेवक वर्तमान में भाजपा के जिला मंत्री महेश मणि का बीते दिन राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के सीसी रोड स्थित भाजपा नेता संजय राव के प्रतिष्ठान पर अंग वस्त्र दे सम्मान किया।

इस अवसर पर महेश मणि ने उस समय के संस्मरण सभी के साथ साझा किया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही ने सम्मान करने के बाद कहा कि आज का अवसर हम सभी के लिये सौभाग्य का है। इस अवसर के लिये अनेक लोगों ने बहुत संघर्ष किया है।

इस दौरान निशिरंजन तिवारी, बलराम उपाध्याय, मारकंडेय तिवारी, दिनेश तिवारी, संजय राव, अम्बिकेश पाण्डेय, कृष्णानंद पाठक, अवधेश सिंह, संतोष मिश्रा, अभिषेक तिवारी, मनीष सहाय, अमित सिंह, राहुल मिश्रा आदि रहे।

आनन्द और गौरव का क्षण है राम मन्दिर बनना : रमापति
राम मन्दिर आन्दोलन से जुड़े रहे देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आज का दिन गौरवशाली और आनन्द का दिन है। हजारों कारसेवकों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है आज का यह सुखद दिन जब प्रभु राम अपने घर मे विराजमान हो गये। आज के दिन कारसेवा में बलिदान देने वाले कारसेवकों की आत्मा भी प्रफुल्लित हो रही होगी। आज सम्पूर्ण दुनिया इस आंनद के क्षण का साक्षी बनी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न किया।

Related posts

खास खबर : ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की नई नीति से बदल रही यूपी की तस्वीर, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार

Abhishek Kumar Rai

डीएम की सख्त चेतावनी : आवास योजना में धनउगाही होगी अक्षम्य, नगर निकाय और डूडा के कार्यों…

Abhishek Kumar Rai

घोटाले में व्यस्त रहती थी कांग्रेस, मोदी ने गरीबों को दिया बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

एक्शन : देवरिया में आवास योजना में पिछड़े सभी बीडीओ का रुकेगा वेतन, पढ़ें ब्लॉकवार लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

15 दिन में पूरा होगा देवरिया-सलेमपुर मार्ग का काम : सीडीओ ने दी डेडलाइन, सेतु निगम से मांगी मुआवजे की रिपोर्ट

Rajeev Singh

12 सेंकेंड में ध्वस्त होंगे सुपरटेक ट्विन टावर्स : गिराने में 3700 किग्रा विस्फोटक होगा इस्तेमाल, एक्सप्रेसवे रहेगा बंद, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!