खबरेंदेवरिया

एक्शन : देवरिया में आवास योजना में पिछड़े सभी बीडीओ का रुकेगा वेतन, पढ़ें ब्लॉकवार लिस्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण

-सीडीओ ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा
-आवास निर्माण की प्रगति अर्जित न किए जाने पर सभी बीडीओ के वेतन अवरूद्ध किये जाने का दिया निर्देश
-24 अगस्त तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति करें अर्जित

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Mukhya Mantri Gramin Awas Yojana ) के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशानिर्देश भी दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि 24 अगस्त तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।

इतने पेंडिंग हैं
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 में जनपद में तृतीय किस्त के लिए कुल 12 आवास अवशेष हैं। इसमें बनकटा में 01, बरहज में 01, भागलपुर में 01, भलुअनी में 02, भटनी में 03, गौरीबाजार में 01, पथरदेवा में 01, सलेमपुर में 01 और तरकुलवा में 01 आवास लम्बित है।

पूर्णता पर जोर दें
समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। निर्देशित किया गया कि पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 24 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

इतने लंबित हैं आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 में जनपद में वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 43 आवास अवशेष हैं। इसमें बैतालपुर में 08, बनकटा में 12, बरहज में 0, भागलपुर में 06, भलुअनी में 06, भटनी में 04, भाटपाररानी में 01, सदर में 01, देसही देवरिया में 01, गौरीबाजार में 02, लार में 04, रूद्रपुर में 01, सलेमपुर में 01 आवास हैं।

24 अगस्त तक हो काम
इसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराएं एवं 24 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

रोजाना मॉनीटरिंग हो
बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फिल्ड स्तर के कर्मचारियों से आवास के निर्माण की रोजना मॉनिटरिंग कराई जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत हुए लाभार्थियों के आवास 24 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

रुकेगा वेतन
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 एवं 2020-21 में आवास निर्माण की प्रगति अर्जित न किए जाने पर सभी खण्ड विकास अधिकारियों के वेतन अवरूद्ध किये जाने के निर्देश दिये गये।

Related posts

Deoria News : डीएम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, सभी निकाय में फॉगिंग कराने के आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : बरहज में सरयू नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश में जुटी पुलिस

Sunil Kumar Rai

गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी किसानों को लॉलीपॉप थमाने जैसा : रामाशीष राय

Rajeev Singh

खास खबरः ऋषि बालार्क और महाराजा सुहेलदेव को याद कर बोले सीएम योगी- बहराइच का गौरव लौटाएंगे, 221 करोड़ से होगा जिले का विकास

Satyendra Kr Vishwakarma

31 दिसम्बर तक कराएं फसल बीमा : गेहूं के लिए देना होगा इतना प्रीमियम, जानें पूरी प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

Deendayal Upadhyaya Birth Anniversary : सांसद ने देवरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों संग मनाई जयंती

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!