खबरेंदेवरिया

घोटाले में व्यस्त रहती थी कांग्रेस, मोदी ने गरीबों को दिया बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Deoria news : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सभी ब्लाकों में शिविर लगा कर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। इसी के तहत देवरिया चकीयवा ढाला स्थित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) ने फीता काटकर किया।

हमेशा लोगों के बीच बने रहते हैं

इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये सदर सांसद ने कहा कि भाजपा हमेशा समाज की चिंता करती है। पूरे वर्ष भर कार्यकर्ता विभिन्न आयोजनों के माध्यम से हमेशा लोगों के बीच बने रहते है। इसलिये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयन्ती तक सेवा पखवाड़ा के रूप भाजपा के कार्यकर्ता समाज के हित मे कई आयोजन कर रहे हैं।

बेहतर स्वास्थ्य की चिंता की

उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने गरीबों के अच्छे इलाज की चिंता की और देश में कई नए एम्स तथा मेडिकल कालेज खोलने का काम किया। गरीबों को मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने दिया। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कवरेज योजना पीएम जन आरोग्य योजना शुरू कर गरीबों के बेहतर स्वास्थ्य की चिंता की।

घोटाले में व्यस्त रहते थे

उन्होंने कहा कि पीएम भारतीय जनऔषधि केंद्रों को खोल सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। एक लाख से अधिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को चालू किया, जिससे लोगों को निःशुल्क और सार्वभौमिक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा दी जा रही है। इसके पहले देश में कांग्रेस की सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं था। वो केवल घोटाले में व्यस्त रहते थे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, अनिल गुप्ता, डॉ राधेश्याम शुक्ला, विजय पटेल, अखिलेश मिश्र, मिथिलेश मिश्र, अतुल पासवान नन्हे आदि रहे।

Related posts

एडीएम प्रशासन ने जाना ज्वाइंट एक्शन प्लान का हाल : जानें देवरिया में नशे के कारोबार पर कैसे लगेगी लगाम

Swapnil Yadav

देवरिया के सभी 3241 आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगाए जाएंगे सहजन के पेड़ : पढ़ें प्रशासन का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : चोरी के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नगदी बरामद

Sunil Kumar Rai

देवरिया पुलिस का गांजा तस्करों पर जबरदस्त एक्शन : लाखों रुपये का 102 किलो गांजा बरामद

Rajeev Singh

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा : मच्छु नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज के टूटने से 35 की मौत, 500 से ज्यादा लोग नदी में गिरे

Rajeev Singh

बड़ी खबर : भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!