उत्तर प्रदेशखबरें

खुशखबरी : यूपी के फुटबॉल खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे अर्जेंटीना के ट्रेनर, कृषि के क्षेत्र में भी होगा सुधार

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में फुटबॉल खिलाड़ियों को जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। अर्जेंटीना के राजदूत ने यूपी में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अर्जेंटीना के प्रशिक्षक सहयोग के लिए तैयार हैं।

कृषि क्षेत्र में कार्य करने को उत्सुक है
उन्होंने उत्तर प्रदेश के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) आयोजन को अर्जेंटीना के निवेशकों के लिए शानदार अवसर बताया। उन्होंने राज्य की औद्योगिक नीति को निवेशकों के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि अर्जेंटीना उत्तर प्रदेश के साथ कृषि एवं व्यापार के क्षेत्र में कार्य करने को उत्सुक है।

राजदूत ने भेंट की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से गुरुवार को उनके सरकारी आवास पर अर्जेंटीना के राजदूत ह्यूगो जेवियर गोब्बी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अर्जेंटीना और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और बेहतर करने के विषय में विचार-विमर्श किया गया।

मजबूत होंगे संबंध
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम वर्ष 2023 में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। अर्जेंटीना के उद्यमियों के लिए यह एक अच्छा अवसर होगा। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने अर्जेंटीना की ओर से सकारात्मक सहयोग की उम्मीद व्यक्त की।

5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो जायेंगे
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को प्रोत्सहित किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश 05 एक्सप्रेस वे और 09 एयरपोर्ट वाला राज्य है। बहुत जल्द 05 और एयरपोर्ट शुरू होने जा रहे हैं। इसके अलावा, अतिशीघ्र उत्तर प्रदेश 05 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य भी बनने जा रहा है।

सहयोगी बन सकता है
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कृषि, एग्रो टेक्नोलॉजी, एग्रोलॉजिस्टिक, एग्रो पैकेजिंग के क्षेत्र में नीतिगत प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं, जिसमें अर्जेंटीना अच्छा सहयोगी बन सकता है।

नीतियों की सराहना की
भेंट के दौरान राजदूत गोब्बी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव और सर्वसमावेशी विकास नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन की दिशा में मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम प्रभावशाली साबित होंगे। उन्होंने प्रदेश में महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन की नीतियों की भी सराहना की। उन्होंने विगत साढ़े पांच वर्षों में प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और पुलिस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री की नीतियों और क्रियान्वयन को अत्यन्त उपयोगी बताया।

फुटबॉल प्रशिक्षण के लिए तैयार हैं
राजदूत ने राज्य में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री के किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अर्जेंटीना के प्रशिक्षक सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजन को अर्जेंटीना के निवेशकों के लिए शानदार अवसर बताया। उन्होंने राज्य की औद्योगिक नीति को निवेशकों के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि अर्जेंटीना उत्तर प्रदेश के साथ कृषि एवं व्यापार के क्षेत्र में कार्य करने को उत्सुक है।

उत्तर प्रदेश आएगा प्रतिनिधिमंडल
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि आगामी अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में अर्जेंटीना के व्यापार एवं कृषि के शासकीय प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर आएंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधार व तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए अर्जेंटीना के संस्थानों के साथ एमओयू के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई।

Related posts

मालवीय रोड देवरिया और सिविल लाइंस की चौड़ाई रहेगी यथावत : कोतवाली रोड का फिर होगा सर्वे, डीएम ने लाखों लोगों को दी राहत

Rajeev Singh

Father’s Day 2022 : ईएमसीटी ने बच्चों के साथ मनाया फादर्स डे, दी ये सीख

Satyendra Kr Vishwakarma

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा :  पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Satyendra Kr Vishwakarma

‘हर शिकायत का समय से हो निस्तारण’: डीएम ने सभी विभागों को दिया आदेश, एसपी संकल्प शर्मा संग की जनसुनवाई

Rajeev Singh

Deoria News : 30 नवंबर को देवरिया में विशाल किसान सम्मेलन करेगी भाजपा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय कृषकों से करेंगे संवाद

Rajeev Singh

DEORIA : अफसरों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, डीएम ने साझा किए साबरमती आश्रम के अपने अनुभव

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!