खबरेंदेवरिया

‘हर शिकायत का समय से हो निस्तारण’: डीएम ने सभी विभागों को दिया आदेश, एसपी संकल्प शर्मा संग की जनसुनवाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने भाटपाररानी तहसील (Bhatpar Rani Tehsil) में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।

डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ जन फरियादों की सुनवायी करते हुए कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को प्राप्त सभी सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

तहसील भाटपाररानी में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 85 प्रकरणों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 48, पुलिस के 19, विकास के 5 व अन्य विभागों से 13 मामले आये। 8 प्रकरणों का शनिवार को समाधान किया गया। शेष 77 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया।

शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 213 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 33 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में कुल 31 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 06 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार सलेमपुर में प्राप्त 44 प्रकरणों में 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। रुद्रपुर में 28 प्रकरणों में से 09 तथा बरहज में 25 प्रकरणों में 03 प्रकरणों को मौके पर निस्तारित किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ राजेश झा,  एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय,  सीओ भाटपाररानी, तहसीलदार, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ,  जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय, डीएसओ सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें प्रक्रिया और अंतिम तिथि

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम का सख्त आदेश : देवरिया में नहीं होगी अवैध शराब की बिक्री और तस्करी, टीमें गठित हुईं, शहर से गांव तक होगी चेकिंग

Abhishek Kumar Rai

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : शहर के नामी मिष्ठान केंद्र पर हजारों का खोया और मिठाई नष्ट कराई, 48 बोरी दाल सीज किया

Rajeev Singh

Amrit Mahotsav Tiranga March : मुख्यमंत्री ने तीन दिन चले तिरंगा मार्च का किया समापन, होमगार्ड्स के योगदान को सराहा

Harindra Kumar Rai

Ground Report : कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में नहीं हो रही धान की खरीद, पहाड़पुर क्रय केंद्र पर लगा ताला

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कौशल विकास की 9 संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट किया, 6 को चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!