खबरेंदेवरिया

DEORIA : अफसरों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, डीएम ने साझा किए साबरमती आश्रम के अपने अनुभव

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में रविवार को सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 153वीं एवं ईमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की 118 वी जयंती श्रद्धा सम्मान एवं हर्षोल्लास के वातावरण में कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई।

आसान नहीं है गांधी होना
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्र के दोनों महानतम विभूतियों के योगदान को याद कर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के योगदान की पूरे विश्व में मान्यता है। उन्होंने 1869 से 1948 तक के अपने जीवन काल में उपलब्धियों की ऐसी लकीर खींची है, जिसे छू पाना आसान नहीं है। महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने कहा था कि आने वाले कुछ दशकों के बाद लोगों को यकीन करना मुश्किल होगा कि हाड़-मांस का ऐसा भी कोई व्यक्ति रहा होगा।

अनुभव साझा किए
जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहंकार, लोभ, मन-वचन-कर्म से हिंसा जैसी व्यक्तित्व की बुराई को दूर करने पर जोर दिया। वे मन शुद्धिकरण के समर्थक थे। जो बदलाव वे लोगों में लाना चाहते थे पहले उसे वे खुद में लाते थे। डीएम ने साबरमती आश्रम के अपने अनुभव को भी साझा किया।

पूर्व पीएम को किया याद
डीएम ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जय जवान जय किसान नारे से उपजी ऊर्जा का ही प्रभाव है कि देश आज खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर व मजबूत सैन्य शक्ति है।

इन्होंने किया संबोधित
गोष्ठी में सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी ने अपने संबोधन के माध्यम से दोनों राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी के ओएसडी जितेंद्र पांडेय, पूर्व डीजीसी सतीश त्रिपाठी, सुमंत यादव तथा रामप्रकाश पांडेय ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये।

राष्ट्रगीत गाया गया
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यर्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, देवरिया की छात्राओं ने राष्ट्रगीत तथा बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम… का गायन किया। गायक रामप्रताप चौहान ने वैष्णवजन का गायन कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आश्रितों का सम्मान हुआ
इसके उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का जिलाधिकारी ने सम्मान किया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी ली गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजिय कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम
इसके पश्चात जिलाधिकारी मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां वृद्धों से संवाद किया। वृद्धाश्रम में गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया। कैम्प में 75 वृद्धों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सोहनाग धाम को दिया जाएगा पौराणिक स्वरूप : निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, वैदिक मंत्रोच्चार से की भगवान परशुराम की पूजा

Sunil Kumar Rai

Lok Adalat : देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 47 हजार से ज्यादा वाद, जनपद न्यायाधीश ने दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

पीएमएवाई अर्बन अवार्ड्स में जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार यूपी : सीएम योगी ने इन शहरों के लिए दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 5 एफपीओ को मिली पराली एकत्र करने की जिम्मेदारी : किसानों को होगी अतिरिक्त आय, डीएम ने की बैठक

Rajeev Singh

असद और गुलाम के एनकाउंटर पर भड़के अखिलेश यादव : बलिया की इस घटना से सीएम योगी को घेरा

Satyendra Kr Vishwakarma

गोरखपुर में राष्ट्रपति कोविंद : गीता प्रेस ने बनाया रिकॉर्ड, जानें राज्यपाल और सीएम ने क्या कहा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!