खबरेंदेवरिया

Deoria News : 30 नवंबर को देवरिया में विशाल किसान सम्मेलन करेगी भाजपा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय कृषकों से करेंगे संवाद

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) ने नगर पालिका देवरिया में आगामी 30 नवम्बर को आयोजित होने वाले किसान प्रतिनिधि सम्मेलन के लिये तैयारी बैठक सिंचाई विभाग डाकबंगले पर की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि देवरिया नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल हुए गाँवों के ग्राम किसान समिति के संयोजक और सदस्यों के सहयोग से उन गाँवों में “किसान प्रतिनिधि सम्मेलन” का आयोजन 30 नवम्बर को टॉउनहाल स्थित आडिटोरियम में होना है। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय राय उपस्थित किसानों से संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आये हुए किसान प्रतिनिधियों का पंजीकरण करके उनको प्रवेशिका देकर आमंत्रित किया जाएगा। नगर के वार्डों में निवास करने वाले किसान परिवार के सदस्यों को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव की दृष्टि से आयोजित होने किसान प्रतिनिधि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिये कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें। विशेष आमंत्रित सदस्य अजय सिंह अन्नू ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिये किसान मोर्चा पदाधिकारियो को पंजीकरण, अतिथि स्वागत, तोरणद्वार, हाल सज्जा सहित अन्य जिम्मेदारियां वितरित की गई हैं।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राय, काशीपति शुक्ल, जिला मंत्री रानू सिंह, विजेंद्र चौहान, मण्डल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अरुण मिश्र, शिवाकांत मिश्र, नित्यानंद पाण्डेय, सत्यानंद तिवारी, सोनू सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार ने गन्ने का एफआरपी 315 रुपये किया, सीएम योगी ने दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार ने गांव-गांव में उतारी ऑरेंज फोर्स : झटपट चालू होगी पानी की सप्लाई

Sunil Kumar Rai

यूपी में वन्य जीवों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी : जैव विविधता पर 6 वर्षों की मेहनत का दिखने लगा बेहतर असर

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 20 जुलाई को देवरिया में किसान दिवस का होगा आयोजन, अधिकारी और एक्सपर्ट देंगे जानकारी

Abhishek Kumar Rai

त्योहारों से पहले सीएम योगी की सख्ती : बकरीद और कांवड यात्रा की गाइडलाइन की जारी, कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

UP Board Result : जून के दूसरे हफ्ते में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें माध्यमिक शिक्षा परिषद की पूरी तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!