खबरेंदेवरिया

देवरिया में PWD का गजब कारनामा : बीच सड़क में खड़े पेड़ को हटाए बिना बना दिया रोड, आवाज उठी तो शुरू की हटवाने की कवायद

Deoria News : देवरिया जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) और इसके ठेकेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार ने मुख्य मार्ग पर खड़े पेड़ को काटे बिना ही सड़क की मरम्मत करा दी और लाखों रुपए ले लिए। अब रोजाना लोग इस पेड़ से टकराकर घायल हो रहे हैं। गनीमत है कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सड़क के बीच में पेड़
जानकारी के मुताबिक जनपद देवरिया के पीपरपाती गांव के चिंतामन चौक से महुआनी जाने वाली सड़क की मरम्मत हुई है। इसमें करीब 10 लाख रुपए का खर्च आया है। इस रोड के बीच में एक आम का पेड़ है। पीडब्ल्यूडी ने रोड का निर्माण करा दिया, लेकिन पेड़ सड़क के बीच में अभी भी खड़ा है। जबकि यहां से सैकड़ों वाहन रोजाना गुजरते हैं।

घायल हो रहे लोग
यह रोड 3 मीटर चौड़ी है और इसमें करीब 1.5 मीटर का हिस्सा आम के पेड़ की वजह से अवरुद्ध है। ऐसे में चार पहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरते वक्त गाड़ी सड़क से किनारे उतरनी पड़ती है। दोनों तरफ ढलान होने और बारिश की वजह से यहां फिसलन है। कई बार गाड़ियां फिसल कर नीचे खेत में चली जाती हैं। इससे लोग घायल हो रहे हैं।

हटवाने की कवायद शुरू हुई
हालांकि अब खबर वायरल होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने पेड़ को हटवाने की कवायद शुरू की है। वन विभाग को पत्राचार किया गया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरके सिंह ने बताया कि लापरवाही दिखाई दे रही है। संबंधित जेई अनिल यादव ने मार्ग के बीच में पेड़ होने की जानकारी नहीं दी थी। वन विभाग से स्वीकृति मिलते ही पेड़ को हटा दिया जाएगा।

Related posts

कांग्रेसियों ने प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का किया जोरदार स्वागत : पहली बार पहुंचे देवरिया, ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Sunil Kumar Rai

खेती-किसानी : किसानों की आय बढ़ाने के लिए सीएम योगी ने दिया यह मंत्र, जानें कैसे कम लागत में मिलेगी ज्यादा उपज

Sunil Kumar Rai

देवरिया के सभी मंदिरों में मनाया गया रामोत्सव : डीएम ने राम जानकी मंदिर में सुना भजन, जनपदवासियों को दिया ये संदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया रोजगार मेले में 959 युवाओं को मिली नौकरी : जिलाधिकारी एपी सिंह ने किया शुभारंभ, दी ये सीख

Sunil Kumar Rai

8 मार्च को देवरिया में बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें : डीएम ने कड़ाई से पालन कराने का दिया आदेश

Swapnil Yadav

तकनीक का पिछलग्गू न बनें, जनता से बेहतर संवाद के लिए फील्ड में रहें : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!