खबरेंदेवरिया

पिपरा चंद्रभान गौशाला की बीमारू हालत पर भड़के डीएम : पंचायत सचिव सस्पेंड, पशु चिकित्सा अधिकारी भी लपेटे में

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने बुधवार को अपराह्न पिपरा चंद्रभान स्थित बृहद गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल में गंभीर अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए पंचायत सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया है। साथ ही गो-वंशों की चिकित्सा में प्रथमदृष्टया लापरवाही मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बुधवार दोपहर पिपरा चंद्रभान स्थित बृहद गो-आश्रय स्थल पहुंचे। गो-आश्रय स्थल में चौतरफा गंदगी का अंबार मिलने पर डीएम ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। बारिश के पानी की समुचित निकासी व्यवस्था नहीं मिली। गो-वंशों के इर्द-गिर्द भी गंदगी मिली।

निरीक्षण के दौरान कुछ गोवंश बीमार भी मिले। डीएम ने तत्काल उनका इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और अभी तक इलाज न करने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति के साथ शासन को पत्र लिखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने गांव में आश्रय स्थल के संचालन में संलग्न भगवान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्य पर भी असंतोष व्यक्त किया।

लगभग 10 एकड़ में फैली बृहद गो-आश्रय स्थल में निरीक्षण के समय 295 गो-वंश संरक्षित मिले, जिसमें 27 गाय और शेष नर गोवंश थे। डीएम ने भूसे के स्टॉक आदि के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार वैश्य सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

योगी सरकार 2.0 के एक साल : सीएम बोले-यूपी अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है

Sunil Kumar Rai

देश प्रथम के संकल्प से दुनिया की महाताकत बनेगा भारत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Shweta Sharma

सुरक्षा : अब गूगल से निजी जानकारी हटा सकेंगे यूजर, सर्च इंजन कंपनी ने दिया स्पेशल गिफ्ट, जानें पूरी प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया में आशा के 2700 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, जिलाधिकारी ने प्रक्रिया पूरा करने की दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

मुलाकात : इजराइल की तकनीक से बुंदेलखंड में पूरे साल होगा फसलों का उत्पादन, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

समाधान नंबर से अंबालिका के जीवन में आई नई रोशनी : चंद दिनों में हुआ वर्षों से लंबित काम, डीएम ने लिया संज्ञान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!