खबरेंनोएडा-एनसीआर

एक्शन में नोएडा के डीएम मनीष कुमार वर्मा : अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Gautam Buddh Nagar : गौतमबुद्ध नगर के नवागंतुक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (Manish Kumar Verma IAS) ने जनपद के जिलाधिकारी का पदभार संभालते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी का परिचय प्राप्त किया।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि हम सभी को आपसी सामंजस्य स्थापित कर टीम भावना के रूप में कार्य करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व महत्वकांक्षी कार्यक्रमों का लाभ जनता तक पहुंचाने की कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित करनी है, ताकि मुख्यमंत्री के विजन को साकार किया जा सके और पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी व कर्मचारी गण अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित रहकर उनको सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ उनका पालन करें तथा कार्यालय में आने वाले जन सामान्य के साथ मधुर व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित किया जाए।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बैठक में उपस्थित समस्त अफसरों का आह्वान करते हुए यह भी कहा कि अधिकारियों के द्वारा बिना किसी दबाव को महसूस किए स्वतंत्र पर्यावरण में अपने अपने कार्यों का निर्वहन किया जाए और केंद्र व राज्य सरकार के जो महत्वकांक्षी कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, उनका लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार तथा कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार : जानें अब तक कितना हुआ काम

Rajeev Singh

जिम्मेदारी : सीएम योगी ने 98 लाख लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए 29 अरब, कही ये बड़ी बात

Harindra Kumar Rai

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नजरिए से थियेटर रीढ़ की हड्डी है : डॉ. कुलनीत सूरी

Abhishek Kumar Rai

Partition Horrors Remembrance Day : देश के बंटवारे में जान गंवाने वाले लाखों लोगों की याद में निकला मौन जुलूस, राज्य मंत्री और डीएम ने की अगुवाई

Abhishek Kumar Rai

PET Exam 2022 : पीईटी लिखित परीक्षा के दिन रहेंगे ये प्रतिबंध, दुकान खोलने की मनाही, जनपद में धारा 144 का होगा पालन

Sunil Kumar Rai

दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन : जरूरतमंदों को मिला त्योहारों पर गिफ्ट, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएमजीकेएवाई योजना को बढ़ाने की दी मंजूरी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!