उत्तर प्रदेशखबरें

Cabinet Decision : UP Board के 56 लाख छात्रों से जुड़े फैसले को कैबिनेट की स्वीकृति, पीएम मोदी का जताया आभार

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार (Yogi Adityanath Cabinet) ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की 10वीं और 12वीं परीक्षा से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

यह शासनादेश माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा कक्षा-10 एवं कक्षा-12 में पंजीकृत छात्रों के परीक्षाफल को तैयार करने तथा परीक्षाफल में अंकों के आगणित किए जाने वाली प्रक्रिया एवं आधारों के सम्बन्ध में है।

परीक्षा निरस्त की गई
बताते चलें कि कोरोना वायरस (Covid-19) के चलते उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों के कारण सत्र को नियमित करने एवं छात्र हित में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उप्र द्वारा संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा-10 के 29,94,312 एवं कक्षा-12 के 26,10,316 अर्थात कुल 56,04,628 पंजीकृत छात्रों की बोर्ड परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था।

समिति का गठन हुआ था
इसके क्रम में उप्र, माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा प्रस्तावित वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा-10 एवं कक्षा-12 के पंजीकृत छात्रों के परीक्षाफल को तैयार करने तथा परीक्षाफल में अंकों के आगणित किये जाने वाली प्रक्रिया एवं आधारों को निर्धारित किये जाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया।

आदेश जारी हुआ
इस उच्च स्तरीय समिति ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सुझावों, उपसमितियों एवं पाठ्यचर्या समिति आदि की संस्तुतियों का संज्ञान लिया। इसके उपरान्त कक्षा-10 एवं कक्षा-12 की निरस्त की गयी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत छात्रों की लिखित परीक्षा के अंकों को समिति द्वारा निर्धारित आधारों, प्रक्रिया के अनुसार आगणित करते हुए परीक्षाफल तैयार कराया गया। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी से सैद्धान्तिक अनुमोदन के पश्चात शासनादेश जारी किए गये।

पीएम का आभार व्यक्त किया
सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज सम्पन्न प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में सम्पूर्ण मंत्रिमण्डल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के सांसद के रूप में 08 वर्ष के सफल कार्यकाल और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में देश को दिये सफल नेतृत्व के लिए हृदय से बधाई देते हुए अभिनन्दन किया है।

मार्गदर्शन दिया
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लखनऊ पधार कर प्रदेश के सम्पूर्ण मंत्रिमण्डल के साथ संवाद बनाने और उनको मार्गदर्शन से अभिसिंचित करने के लिए सम्पूर्ण मंत्रिमण्डल ने प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Related posts

Deoria News : 24 अगस्त को देवरिया में कंपनियां करेंगी भर्ती, इन ट्रेड और उम्र वर्ग के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

लोकार्पण : सीएम बोले- जिले के 15 लाख लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Satyendra Kr Vishwakarma

नियमों को ताक पर रखने वाले अस्पताल होंगे सील : डीएम ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने असद और गुलाम के एनकाउंटर पर टीम को दी बधाई : जानें क्या बोले दोनों उपमुख्यमंत्री

Abhishek Kumar Rai

BIG BREAKING : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी भंग की, राष्ट्रीय से जिला स्तर तक होंगे बदलाव

Abhishek Kumar Rai

जरूरी खबर : विद्युत संबंधी हर समस्या के हल के लिए आयोजित होगा समाधान दिवस, 19 सितंबर तक चलेगा अभियान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!