खबरेंदेवरिया

पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर बवाल : देवरिया भाजपा ने जताया आक्रोश, पाकिस्तान को बताया…

Deoria News : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर न्यूयार्क में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा के कार्यकर्ता भड़क उठे। शहर के सुभाष चौक पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका।

इस दौरान सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा (Salempur MP Ravindra Kushwaha) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में असफल रहे बिलावल भुट्टो का प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी निन्दनीय है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। यह भारत का अपमान है।

सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (Sadar MLA Dr Shalabh Mani Tripathi) ने कहा कि पाकिस्तान कई दशकों से आतंकवाद एवं आतंकवादी संगठनों को लगातार शरण एवं प्रोत्साहन देने का काम करता रहा है। विश्व में इस वजह से अलग थलग पड़ चुका पाकिस्तान अब घबराहट में हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी कर रहा है।

विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया (MLA Rampur Karkhana Surendra Chaurasia) ने कहा कि आज भारत की साख पूरे दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ रही है। जबकि पाकिस्तान अपनी आतंकवादी छवि के कारण विश्व विरादरी में उपेक्षित हो गया है। इसी कारण वह भारत और प्रधानमंत्री पर ओछी टिप्पणी कर रहा है।

विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा (MLA Bhatparrani Sabha Kunwar Kushwaha) ने कहा कि पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा और वित्तीय हालात दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। पाकिस्तान में इन दिनों भयंकर अंतःकलह और सिर फुटौवल की स्थिति है, जिससे वह सदमे में जा चुका है। इसलिए वह बार-बार भारत पर ओछी टिप्पणी करता है। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि पाक विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर जो टिप्पणी की है, वह निन्दनीय है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, अभिजीत उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह, गंगा कुशवाहा, अजय कुमार दूबे, संतोष त्रिगुणायक, अजय शाही, राजेश कुमार मिश्र, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविन्द्र किशोर कौशल, प्रमोद शाही, निर्मला गौतम, महेश मणि, भूपेन्द्र सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, रितु शाही, नित्यानंद पाण्डेय, प्रमिला सिंह, रामदास मिश्र, नवीन सिंह, धनुषधारी मणि, अंकुर राय, विष्णु अग्रवाल, प्रेमशीला तिवारी, अभय नाथ तिवारी, राहुल मणि, बंटी जायसवाल, प्रवीण मल्ल, सुधांशु रंजन मिश्र, संजय सिंह, रंजीत सिंह, आदित्य मणि, रूपम पाण्डेय, एजाज अहमद, गोविन्द चौरसिया, पिन्टू सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, तेजबहादुर पाल, सुधीर श्रीवास्तव, राहुल कुमार आदि रहे।

Related posts

Gorakhpur Siliguri Expressway को लेकर लगने लगे कयास : प्रभावित हजारों गांवों के किसानों की बढ़ी चिंता, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शैक्षिक संस्थानों को देना होगा टोबैको फ्री कैंपस का प्रमाण पत्र : डीएम ने धारा-6 के कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

Agnipath Protest : रेलवे ने 500 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की, पता करने के बाद सफर पर निकलें, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

DEORIA : हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी तेज, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों से मांगा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज : डीएम जेपी सिंह ने अफसरों संग की बैठक

Sunil Kumar Rai

फर्श और रैम्प की धंसी हुई टाइल्स : 80 लाख में बना बेतरतीब टेक्नोलॉजी डिसीमिनेशन सेंटर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!