खबरेंदेवरिया

Arun Jaitley : देवरिया भाजपा ने अरुण जेटली की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, सांसद बोले – उन्होंने देश को आर्थिक एकता के सूत्र में पिरोया

Deoria News : देश के पूर्व वित्त मंत्री स्व अरुण जेटली (Arun Jaitley) की तीसरी पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जेटली को ही दिया जाता है

इस दौरान सदर सांसद ने कहा कि जेटली मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री बने थे। उनके कार्यकाल में देश में जीएसटी और नोटबंदी जैसे चर्चित फैसले लिए गए। जीएसटी के लिए राज्यों के बीच आम सहमति बनाने का श्रेय जेटली को ही दिया जाता है।

सबसे बड़े टैक्स रिफॉर्म का रास्ता साफ किया

जीएसटी की पहल यूपीए सरकार के दौरान हुई थी, लेकिन भारत जैसे विशाल देश में एक टैक्स व्यवस्था लागू करना आसान नहीं था। यूपीए सरकार के दौरान पहले प्रणब मुखर्जी और फिर पी चिदंबरम ने इसके लिए प्रयास किया, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। मगर जेटली ने अपने चातुर्य और कौशल का इस्तेमाल करते हुए राज्यों को इसके लिए मनाया और देश में आजादी के बाद सबसे बड़े टैक्स रिफॉर्म का रास्ता साफ किया।

आर्थिक एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया

देवरिया सांसद ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए जो काम सरदार पटेल ने किया था, वही काम अरुण जेटली ने देश की इकॉनमी के लिए किया। उन्होंने देश को आर्थिक एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। किसी भी तरह की चुनौती से पार पाने का अदभुद कौशल था जेटली के पास। आज हम सभी को उनकी कमी बहुत खलती है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान संजय पाण्डेय, नित्यानंद पाण्डेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, डॉ प्रवीण निखर, राधेश्याम शुक्ला, गोविन्द मणि, संजू सोनी, आकाश मिश्र, रवि पाण्डेय, रूपम पाण्डेय, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल शास्त्री, अमित मोदनवाल, दिनेश गुप्ता, अखिलेश मिश्र, गंगा शरण पाण्डेय आदि रहे।

Related posts

देवरिया में अभ्युदय कोचिंग लाइब्रेरी बनेगी मॉडर्न : डीएम ने सीडीओ और सब्जेक्ट एक्सपर्ट संग की बैठक

Rajeev Singh

यूपी में बंदियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा ट्रायल ! कारागार प्रशासन ने सीएम योगी के समक्ष रखा प्रस्ताव

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी ने किसानों को दिलाया भरोसा : बारिश कम हो या ज्यादा परेशान न हों, हर कदम पर साथ सरकार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया खाद्य विभाग की अपील : स्ट्रीट फूड और आइसक्रीम खाने से बचें, पूरे शहर में चला अभियान, टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल

Satyendra Kr Vishwakarma

Andrew Symonds dies : आस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

Sunil Kumar Rai

काशी से कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद : प्रियंका गांधी ने कहा- किसानों की कातिल सरकार कैसे करेगी इंसाफ

Shweta Sharma
error: Content is protected !!