उत्तर प्रदेशखबरें

बड़ी खबर : कोरोना काल के दौरान दर्ज 3 लाख मामले वापस लेगी योगी सरकार, इन्हें नहीं मिलेगी छूट

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल और लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में दर्ज करीब 3 लाख मुकदमों को वापस लेने का आदेश जारी किया है। योगी सरकार के इस फैसले से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। हालांकि जनप्रतिनिधियों और माननीयों को इस आदेश से बाहर रखा गया है।

बीते मंगलवार को यूपी न्याय विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि वर्तमान या पूर्व सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य सरकार के आदेश के दायरे से बाहर हैं। हाई कोर्ट की अनुमति के बाद इनसे जुड़े मुकदमे वापस लेने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल आम नागरिकों को राहत दी जा रही है।

लिखित आदेश जारी हुआ

प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से आम लोगों को अदालती कार्यवाही से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल और लॉकडाउन के उल्लंघन में दर्ज मुकदमे वापस लेने संबंधी आदेश सभी जिला मजिस्ट्रेट को लिखित रूप से दिया गया है। इसके बाद अदालत में दर्ज हो चुके मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया आरंभ होगी।

इन एक्ट में दर्ज हुए थे मामले

न्याय विभाग के प्रमुख सचिव प्रमोद कुमार श्रीवास्तव द्वितीय ने मंगलवार को इस दिशा में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, महामारी अधिनियम 1897 और आईपीसी की धारा 188 के तहत पूरे प्रदेश में 300000 से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इन सभी में आरोप पत्र दाखिल हो चुके हैं। लेकिन अब इन्हें वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

2 साल की सजा होगी

राज्य सरकार मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया 3 महीने में पूरी कर रिपोर्ट इलाहाबाद उच्च न्यायालय को सौंपेगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो संबंधित लोगों को अधिकतम 2 साल की सजा और जुर्माना लगाया जा सकेगा। बताते चलें कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पिछले डेढ़ साल तक राज्य में लॉकडाउन लागू रहा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अब भी निवासियों के लिए जरूरी है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया था।

Related posts

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : चोरी के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नगदी बरामद

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में सनकी पति ने पत्नी के बाल काटे, सिंदूर धोया और गांव में घुमाया, बेटी के बात करने से था नाराज

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने सहोदर पट्टी में सुनीं जनसमस्याएं : ग्रामीणों को दिलाया ये भरोसा, पात्रों को बांटे प्रमाणपत्र

Sunil Kumar Rai

यूपी : बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार ने किए बड़े इंतजाम, 699 प्रोजेक्ट पूरे हुए, जानें सीएम ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : गौरी बाजार का यह स्कूल बना ‘चैंपियन ऑफ द वीक,’ जानें चयन का आधार

Sunil Kumar Rai

Rooftop Solar Project : रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के लिए पोर्टल का पीएम ने किया शुभारंभ, आवेदन में मिलेगी सहूलियत

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!