खबरेंराष्ट्रीय

तैयारी : एफिल टावर से 30 गुना ज्यादा इस्पात और बुर्ज खलीफा से 6 गुना अधिक कंक्रीट से बन रहा एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें खासियत

New Delhi : सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्री (Minister of Road Transport and Highways) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि द्वारका एक्सप्रेस-वे (Dwarka Expressway), जिसे हरियाणा वाले हिस्से में नार्दर्न पेरीफेरल रोड (Northern Peripheral Road) कहते हैं, उसे भारत में पहले एलिवेटेड शहरी एक्सप्रेस-वे के रूप में विकसित किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि द्वारका एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे (Delhi Gurugram Expressway) (स्वर्णिम चतुर्भुज सम्बंधी दिल्ली-जयपुर-अहमदाबाद-मुम्बई राजमार्ग का हिस्सा) तथा आर्टेरियल रोड पर दबाव कम होगा। अभी इन मार्गों पर भारी यातायात रहता है, जिनमें ज्यादातर पश्चिम दिल्ली से आने वाले वाहन शामिल होते हैं।

कम करने में बेहद मदद मिलेगी

उन्होंने कहा कि एनएच-8 का 50 से 60 प्रतिशत यातायत इस नये एक्सप्रेस-वे की तरफ मुडेगा, जिससे सोहना रोड़, गोल्फ कोर्स रोड आदि की तरफ जाने वाले यातायात में सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में चालू हो जाने के बाद, इससे दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को भी कम करने में बेहद मदद मिलेगी।

मार्ग प्रशस्त कर रही है

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के कोने-कोने में विश्वस्तरीय अवसंरचना के विकास को सक्रिय प्राथमिकता दे रही है और ‘संपर्कता से समृद्धि’ का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

9,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है

उन्होंने बताया कि दिल्ली से हरियाणा के गुरुग्राम को जोड़ने वाला एक्सप्रेस-वे 9,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस-वे में सड़क की दोनों तरफ न्यूनतम तीन लेन सर्विस रोड हैं, जो 16 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग से जुड़ी हैं। यह एक्सप्रेस-वे 29 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से 19 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में और शेष 10 किलोमीटर लंबा हिस्सा दिल्ली में पड़ेगा।

सुरंग का निर्माण शामिल है

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस-वे पर चार बहुस्तरीय इंटरचेंज होंगे। प्रमुख जंक्शनों पर सुरंग/अंडरपास, एट-ग्रेड रोड, एलीवेटेड फ्लाईओवर और फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाईओवर बनाये जायेंगे, जिनमें भारत की सबसे लंबी (3.6 किलोमीटर) और सबसे चौड़ी (8 लेन) शहरी सड़क सुरंग का निर्माण शामिल है।

समाप्त हो जायेगा

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे की शुरूआत एनएच-8 (दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे) पर शिव-मूर्ति से होगी और वह द्वारका सेक्टर 21, गुरुग्राम सीमा तथा बसई से गुजरता हुआ खिड़की दौला टोल प्लाजा के निकट समाप्त हो जायेगा।

एयरपोर्ट तक जाने का एक वैकल्पिक रास्ता मिल जायेगा

उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित परियोजना का विकास राजधानी दिल्ली में भीड़-भाड़ कम करने की योजना में प्रमुख भूमिका निभायेगी। द्वारका एक्सप्रेस-वे जब पूरा हो जायेगा, तो उसके जरिये द्वारका के सेक्टर 25 स्थित इंडिया इंटरनेशनल कनवेंशन सेंटर (आईआईसीसी) तक सीधी पहुंच हो जायेगी। साथ ही इसके जरिये एक कम गहरी सुरंग के जरिये आईआईजी एयरपोर्ट तक जाने का एक वैकल्पिक रास्ता मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली, टोल प्रबंधन प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों, सतर्कता आदि जैसे उत्कृष्ट बौद्धिक यातायात प्रणालियां आसन्न विश्वस्तरीय गलियारे का अभिन्न होंगी।

12,000 पेड़ लगाये गये हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस-वे के आसपास भारी मात्रा में वृक्षारोपण किया जायेगा। पूरे क्षेत्र में 12,000 पेड़ लगाये गये हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है। निर्माण में 34 मीटर चौड़ी 8 लेन की एकल पाए वाली सड़क शामिल है। अनुमान है कि परियोजना में दो लाख मीट्रिक टन (एफिल टावर में इस्तेमाल इस्पात से 30 गुना अधिक) इस्पात की खपत होगी। इसी तरह इसके निर्माण में 20 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट की खपत होगी, जो बुर्ज खलीफा में लगे कंक्रीट से 6 गुना अधिक है।

Related posts

लापरवाही पड़ी भारी : सीडीओ ने एक ग्राम रोजगार सेवक की सेवा समाप्त की, दूसरे का रुका वेतन, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने लीलापुर आईटीआई का किया निरीक्षण : यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

झटका : दिवालिया होने की राह पर बजाज हिंदुस्थान की चीनी मिलें, गन्ना किसानों और बैंकों का बकाया चुकाना हुआ मुश्किल

Sunil Kumar Rai

पूर्वांचल को सीएम योगी ने दिया ये खास तोहफा : अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मॉडर्न पुलिसिंग के लिए होगा गेम चेंजर

Sunil Kumar Rai

Deoria Nagar Palika Election : भाजपा की जीत में अहम होंगे दो फैक्टर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला ने बनाई रणनीति

Sunil Kumar Rai

देवरिया से बड़ी खबर : लूट में नाकाम बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!