खबरेंदेवरिया

धान खरीद की तैयारी : क्रय एजेंसियों के पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश के क्रम में धान खरीद की तैयारियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिला खरीद अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता सभी 104 केंद्र प्रभारियों व 5 क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बैठक की गई।

बैठक में सभी केंद्र प्रभारियों को खरीद के पूर्व सभी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के लिए विस्तृत जानकारी देते हुए ।9 का पंजीकरण व सत्यापन के उपरांत खरीद करने व भुगतान समय से किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों को यह अवगत कराया गया कि एनपीसीआई मैपिंग (आधार कार्ड) का बैंक से मिलान कर किसान से धान खरीदें, ताकि किसानों के भुगतान में कोई परेशानी न आए। उन्होंने इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने को कहा।

इसके अतिरिक्त यदि किसी कृषक को कोई असुविधा होती हो, तो उसका निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता, सभी जिला प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

गरीबों के मांगलिक कार्यक्रम के लिए बनेंगे कल्याण मंडपम : गोरखपुर से होगी योजना की शुरुआत, जानें शहर को सीएम ने क्या दी सौगात

Shweta Sharma

मोदी सरकार ने उज्जवला गैस की सब्सिडी बढ़ाई : सीएम योगी ने दिया धन्यवाद, अब इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर

Abhishek Kumar Rai

20 फरवरी तक चलेगी सबसे पुरानी शाकभाजी प्रदर्शनी : राज्यपाल और सीएम ने किया अवलोकन, जानें इसकी खासिय़त

Pushpanjali Srivastava

जानें आईटीआई देवरिया में निर्माणाधीन लैब का हाल : सीडीओ रवींद्र कुमार को जांच में मिलीं तमाम खामियां

Rajeev Singh

यूपी : 10 वर्ष की काजल को सीएम योगी ने दिया गिफ्ट, कही ये बड़ी बात

Abhishek Kumar Rai

रजिस्टर में अधूरी जानकारी मिलने पर सीडीओ सख्त : सचिव की होगी जांच, दोषी मिले तो…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!