खबरेंनोएडा-एनसीआर

जिम्मेदारी : पंचशील ग्रीन्स 2 पहुंचे एमएलए तेजपाल नागर को निवासियों ने गिनाईं समस्याएं, विधायक बोले- हर दुख-सुख में साथ हूं

Greater Noida West : पंचशील ग्रीन्स-2 (Panchsheel Green 2) में लगी आग और निवासियों को हो रही परेशानियों को दूर कराने के लिए रविवार को दादरी के विधायक तेजपाल नागर (MLA Tejpal Nagar) सोसाइटी में पहुंचें। उन्होंने सोसाइटी के निवासियों से भेंट की और बिजली की समस्याओं को जल्द से जल्द सही कराने का आश्वासन दिया।

सैकड़ों निवासियों के सामने ही एमएलए ने एनपीसीएल (NPCL) के प्रबंधक सारनाथ गांगुली को कॉल किया। उन्होंने एनपीसीएल के इंजीनियरों को वहीं सोसाइटी में बुलाकर इस समस्या को समझा और जल्द से जल्द इसका समाधान करने के लिए कहा। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि सबसे पहले बिजली, पानी और लिफ्ट जैसी मूलभूत सुविधाएं शुरू हों। उसके बाद बाकी सभी प्रकार की समस्याओं को सही कराने के लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा।

फौरन हल होंगी समस्याएं

सोसाइटी की महिलाओं ने पीने के पानी की समस्या से एमएलए को अवगत कराया। इस पर दादरी विधायक ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) को पीने के पानी की व्यवस्था जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। साथ ही एमएलए ने पंचशील ग्रीन्स 2 बिल्डर को कॉल करके सोसाइटी के ऑफिस मे बुलाया। वहां निवासियों और बिल्डर के साथ बैठक कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली की समस्या को सुलझाने का निर्देश दिया।

धन्यवाद दिया

बिल्डर ने निवासियों से निवेदन किया कि इस कठिन समय में सहयोग करें। जिससे इस समस्या का जल्द निवारण हो सके । विधायक ने सोसाइटी के सभी निवासियों को आश्वासन दिया कि वह हर एक निवासी के साथ हैं। हमेशा उनके लिए लिए आवाज उठाते रहेंगे। उनकी सुविधाओं की मांग करते रहेंगे। पंचशील ग्रीन्स 2 के निवासियों ने एमएलए का धन्यवाद दिया।

Related posts

सावन के पहले सोमवार को दिखी यूपी सरकार के बेहतर प्रबंधन की झलक : प्रदेश के सभी प्रमुख शिवालयों पर रही खास तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

सुषमा स्वराज : विरोधी भी थे उनके मुरीद, देवरिया भाजपा ने पुष्प अर्पित कर नमन किया

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सलेमपुर भाजपा दो दिन करेगी खास कार्यक्रमों का आयोजन, पार्टी की जीत के लिए बनी योजना

Rajeev Singh

सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई प्रतियोगिता : जिला संयोजक बोले- प्रधानमंत्री की मंशा बेखौफ परीक्षा में बैठें छात्र

Abhishek Kumar Rai

ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलटने से कानपुर में 26 की मौत : पूरी रात होता रहा पोस्टमार्टम, मुंडन करा कर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा, थाना प्रभारी सस्पेंड

Sunil Kumar Rai

National Sports Award 2021 : नीरज चोपड़ा और रवि कुमार समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!