खबरेंदेवरिया

अमृत महोत्सव : डूडा कार्यालय परिसर देवरिया में खुला तिरंगा वितरण केन्द्र, झंडा खरीदने उमड़े लोग

Deoria News : हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने एवं नागरिकों तक झण्डे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित झंडों के वितरण के लिए डूडा कार्यालय परिसर में एक झण्डा वितरण डेस्क की स्थापना की गई है।

मनोबल बढ़ाया

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज ने गुरुवार को इस झण्डा वितरण केन्द्र का उद्घाटन किया और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से वार्ता करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को झंडा उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

10 हजार झंडों का वितरण हो चुका

परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि डूडा से गठित एसएचजी विभिन्न प्रकार के झंडों का निर्माण कर रहा है। इनमें मुख्यतः झंडे कॉटन एवं पॉलिस्टर के 30X20 एवं 60×40 आकार के हैं, जिनका मूल्य 25 से लेकर 500 रुपये तक है। जनपद में अब तक शहरी स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित 10000 झंडों का निर्माण एवं वितरण किया जा चुका है।

ये रहे शामिल

डूडा के शहर मिशन प्रबंधक अनूप शुक्ला, सिविल इंजीनियर प्रभात कुमार, सामुदायिक आयोजक आदित्य सिंह एवं जिला समन्वयक धनंजय मल्ल के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों से प्रीति वर्मा, सीमा जायसवाल, अंजली श्रीवास्तव, शबाना इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी सरकार ने खोला खजाना : नगरीय सुविधाएं होंगी और बेहतर, महाकुंभ होगा महाभव्य

Laxmi Srivastava

अभाविप ने 622 प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित : पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान श्रीवास्तव ने दिया सम्मान, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Gautam Buddh Nagar : भारतीय कुर्मी महासभा के सदस्यों ने लिया बड़ा संकल्प, बनी ये योजना

Abhishek Kumar Rai

आधार से ट्रांसफर करें वाहन : सड़क परिवहन मंत्रालय ने 58 सेवाओं को किया ऑनलाइन, घर बैठे करें अप्लाई

Abhishek Kumar Rai

वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनांदोलन बनाया जाए : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Harindra Kumar Rai

सलेमपुर नगर पंचायत चुनाव : भाजपा की तैयारी तेज, हर वार्ड में ऐसे जीत दर्ज करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!