खबरेंदेवरिया

समाधान दिवस में आए पुलिस विभाग के सबसे अधिक मामले : डीएम और एसपी ने दिखाई सख्ती

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ जन फरियादों की सुनवायी करते हुए कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुड़े सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को प्राप्त सभी संदर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 65 प्रकरणों में सर्वाधिक पुलिस विभाग के 27, राजस्व विभाग के 17, विकास के 12, शिक्षा के 01 व अन्य विभागों से 08 मामले आये।

11 प्रकरणों का शनिवार को समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष 54 प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित 7 दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 7 दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर सौरभ सिंह, विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Tourism : उत्तराखंड घुमने जाएं तो यूपी सरकार के इस आवास में ठहरें, मिलेगी खास सुविधा

Abhishek Kumar Rai

UP Election-2022: चौथे चरण में हुई रिकॉर्ड 60 फीसदी वोटिंग, राजधानी में सबसे ज्यादा मतदान, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘पूर्वांचल सम्मान समारोह’ को किया संबोधित, कही ये बात

Sunil Kumar Rai

10 लाख कर्मियों की होगी भर्ती : पीएम नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को रोजगार मेला का करेंगे शुभारंभ, इन विभागों में भरे जाएंगे पद

Shweta Sharma

घट रहा नदियों का जलस्तर : सीडीओ ने बाढ़ से हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट, बीमारियों से बचाव के लिए सीएमओ को दी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : डीएम ने 786 ग्राम पंचायतों के ऑडिट का रोस्टर जारी किया, देखें किस ब्लॉक में कब होगा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!