खबरेंदेवरिया

Deoria News : सलेमपुर में सड़क ठीक होने तक होगा आंदोलन, उप जिलाधिकारी ने दिया ये आश्वासन

Deoria News : देवरिया के सलेमपुर में नगर पंचायत की गांधी चौक से हॉस्पिटल जाने वाली सड़क के बीच स्थित सब्जी मंडी मोड़ पर सड़क निर्माण के लिए निवासी धरना दे रहे हैं।

इस आयोजित धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सलेमपुर में विकास हुआ ही नहीं है, तभी तो सभी सड़कें जर्जर हो गई है और अध्यक्ष महोदय हाथ पर हाथ रख सो रहे हैं।

मौन धारण कर चुके हैं     

धरना-प्रदर्शन के आयोजक सुधाकर गुप्त ने कहा कि विगत 5 साल में सलेमपुर में विकास कार्य हुआ ही नहीं, बल्कि रोज नीचे जा रहा है। जो सड़कें बनी थीं, मरम्मत के अभाव में और जर्जर हो गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद इस पर मौन व्रत धारण कर चुके हैं।

अनशन किया जाएगा

जर्जर सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाना भी एक तरह का भ्रष्टाचार है। बिजली कटौती हो रही है, इस पर भी कोई प्रतिनिधि बोल नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और इसके लिए आमरण अनशन भी करना पड़े, तो किया जाएगा। धरनारत निवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का पत्र सौंपा।

इन्होंने किया संबोधित

ज्ञापन देते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री तक बात पहुंचा दी जाएगी। अपने सामर्थ्य के मुताबिक मैं भी प्रयास करूंगा। धरना प्रदर्शन को परमानंद, गिरजा शंकर पटेल, रमाशंकर यादव, राकेश सिंह, सुशील कुमार, रामभजू प्रसाद, योगेन्द्र, शिवसागर जायसवाल शिव लाल वर्मा, गोपाल जी, अरुण जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सुधाकर गुप्त ने की।

Related posts

Deoria News : देवरिया में 18 दिसंबर तक आयोजित होगा रबी कृषि निवेश मेला, जानें पूरा कार्यक्रम

Rajeev Singh

पूर्व एमपी हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि : कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद दिनेश लाल यादव और देवरिया के जनप्रतिनिधियों संग डीएम-एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

परफॉर्म करने वाले स्वास्थ्यकर्मी ही करेंगे काम : देवरिया सीएमओ ने डीएम को सौंपी नॉन-परफॉर्मर्स की लिस्ट, होगा ये एक्शन

Swapnil Yadav

डीएम ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा : जुटे हर विभाग के जिम्मेदार, जानें किस स्कीम में देवरिया कितना आगे

Satyendra Kr Vishwakarma

भाजपा ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की याद में लगाए पौधे : कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड : तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Kajal Singh
error: Content is protected !!