उत्तर प्रदेशखबरें

Ground Breaking Ceremony 2022 : 75 हजार करोड़ के निवेश से तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का होगा आगाज, जानें पूरी तैयारी

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि आगामी 3 जून को प्रदेश में 75 हजार करोड़ रुपए की निवेश परियोजनाओं के साथ तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

आग से होने वाली क्षति से जनता को बचाने के लिए सीएम ने पूरे प्रदेश में तत्काल अभियान चलाकर सभी बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि में अग्निशमन व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में सभी फायर स्टेशन को पूरी मुस्तैदी से कार्यरत रहने के लिए निर्देशित किया है।

ट्रेनिंग दी जाए

कोविड समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि एम्बुलेन्स संचालन से जुड़े कार्मिकों के विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। पीड़ित, घायल लोगों के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता बरती जाए। एम्बुलेंस के रेस्पॉन्स टाइम को कम से कम करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाए। साथ ही, वॉलंटियर्स को भी इस कार्य से जोड़ा जाए।

कार्ययोजना तैयार हो

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के व्यापक महत्व को देखते हुए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग आदि संबंधित विभागों के परस्पर समन्वय से जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तैयार की जाए। 18 मई, 2022 को इस कार्ययोजना के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संवाद होगा, जिसके उपरान्त सड़क सुरक्षा अभियान प्रारम्भ किया जाएगा।

ट्रैफिक नियमों की जानकारी दें

उन्होंने कहा कि बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों के पालन का संस्कार बच्चों को शुरुआत से ही दिया जाना चाहिए। उन्होंने यातायात नियमों के संबंध में प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिए जाने तथा अभिभावकों के साथ विद्यालयों में बैठक किए जाने के भी आदेश दिए।

खास ध्यान रखा जाए

उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता विषयक प्रभात फेरी निकाली जाए। लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए उनके पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। सीएम ने कहा कि सड़कों पर स्पीड ब्रेकर की खराब डिजाइन आए दिन दुर्घटनाओं का कारक बनती है। इस दिशा में विशेष ध्यान दिए जाए। फिटनेस के मानकों पर फेल बसों को किसी भी दशा में सड़क पर न चलने दिया जाए।

Related posts

यूपी : ‘आस्था का पूरा सम्मान है, पर दूसरों को परेशानी स्वीकार नहीं,’ जानें सीएम ने क्या मंत्र दिया

Sunil Kumar Rai

कोरोना का नया वैरीएंट मचा रहा कहर : एलर्ट पर देवरिया प्रशासन, जानें निपटने के लिए हुई सारी तैयारी

Rajeev Singh

दोयम दर्जे की ईंट से बन रहा गवर्मेंट आईटीआई : एसपी संग निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने जताई नाराजगी, टीएसी करेगी जांच, देखें VIDEO

Sunil Kumar Rai

तैयारी : नगर निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी भाजपा, पार्टी के एससी आयोग के सदस्य शेषनाथ आचार्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर BREAKING : मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, 4 अन्य अब तक फरार

Sunil Kumar Rai

Birthday of CM Yogi : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने सीएम को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!