खबरेंदेवरिया

सीडीओ की खास पहल : देवरिया में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की लगेगी बाजार, जानें सभी ब्लॉक में आयोजन का दिन और स्थान

Deoria News : उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन देवरिया के तत्वाधान में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में स्वयं सहायता समूहों के निर्मित उत्पादों के बाजार उपलब्धता के लिए जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर सप्ताहिक हाट-बाजार का आयोजन कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

इन उत्पादों में साजावटी सामान, गाय के गोबर के दीये, क्ले पेन्टिंग, क्रोसिया, मूंज उत्पाद, राखी, मास्क तिरंगा, खिलौने, खाद्य सामग्री जैम, जैली, आचार, पापड़, मुरब्बा, बड़ी, चाकलेट, केक, लकड़ी के खिलौने, जूट बैग, टेडी बियर, नेम प्लेट, एलईडी उत्पाद, झालर झूमर आदि शामिल हैं।

सीडीओ की पहल पर शुरू हुआ

मुख्य विकास अधिकारी की प्रेरणा से इस कार्य को प्रारम्भ किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी के इस पहल से जनपद में संचालित स्वयं सहायता समूहों के निर्मित सामानों का प्रचार-प्रसार होने के साथ-साथ उनके आजीविका संवर्धन का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

विकास भवन में आयोजित होगा

इस कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं सभी विकास खण्ड के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी को नोडल नामित किया है। जनपद स्तर पर इस सप्ताहिक हाट-बाजार का आयोजन प्रत्येक सोमवार को विकास भवन परिसर के मुख्य गेट पर (प्रेरणा सभागार के सामने) आयोजित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंडवार साप्ताहिक हाट बाजार के निर्धारित दिवस तथा स्थलों के विवरण में बताया है कि –

-सोमवार के दिन ब्लॉक रामपुर कारखाना में बड़ी बाजार स्थल निर्धारित किया गया है।

-मंगलवार के दिन ब्लॉक  बनकटा व भलुअनी के विकास खंड परिसर तथा देसही देवरिया के पंचायत नौतन हथियागढ स्थल के लिए निर्धारित किया गया है।

-इसी प्रकार बुधवार को ब्लॉक भागलपुर के मईल चौराहा, भटनी के नूरीगंज बाजार, भाटपाररानी के पकड़ी बाजार तथा रुद्रपुर के बेलवा दुबौली हाट बाजार के लिए स्थल निर्धारित किए गए हैं।

-गुरुवार के दिन ब्लॉक बैतालपुर के गेट पर हाट-बाजार के लिए स्थल निर्धारित किया गया है। 

-शुक्रवार को ब्लॉक बरहज में ग्राम पंचायत लवरछी, गौरी बाजार में सांडा तथा पथरदेवा में रामपुर महुआबारी स्थल के लिए निर्धारित किया गया है।

-शनिवार के दिन ब्लॉक सदर में पैकौली बाजार, लार में विकास खंड परिसर, सलेमपुर में पड़री बाजार तथा तरकुलवा में तरकुलवा बाजार थाने के बगल में स्थल निर्धारित किया गया है।

उत्पादों को बाजार मिलेगा

इस हाट-बाजार के माध्यम से  जनपद के आम जनमानस को अपने विकास खण्ड स्तर पर घरेलू उपयोग की सामाग्री उपलब्ध हो पाएगी। साथ ही साथ समूह सदस्यों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य एवं स्थानीय बाजार उपलब्ध होगा। नजदीकी बाजार की उपलब्धता के कारण स्वयं सहायता समूह के मनोबल में वृद्धि होगी और समूह सदस्य अन्य विभन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य उत्पाद बनाकर विक्रय करेंगे।

नेक कार्य में भागीदार बनें

मुख्य विकास अधिकारी ने आम जनमानस को अवगत कराया है कि अपने जनपद में संचालित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के निर्मित उत्पादों को अपने नजदीकी हाट-बाजार में भ्रमण कर अपनी इच्छा से कोई भी एक उत्पाद खरीद कर ग्रामीण महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहित करें। जिससे उनके स्वाभिमान एवं आत्मसम्मान में वृद्धि हो सके, इस पुण्य और नेक कार्य में भागीदार बनें।

Related posts

तैयारी : एफिल टावर से 30 गुना ज्यादा इस्पात और बुर्ज खलीफा से 6 गुना अधिक कंक्रीट से बन रहा एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें खासियत

Sunil Kumar Rai

कार्रवाई : ईडी ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, इस मामले से जुड़ा नाम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पेंशन योजना में पिछड़े ब्लाकों को सीडीओ ने दी 2 दिन की मोहलत, इन स्कीम में हो रही ढिलाई

Harindra Kumar Rai

किसान दिवस में उठा प्रतापपुर चीनी मिल के बकाए का मुद्दा : डीएम एपी सिंह ने किसानों को दिया आश्वासन, अधिकारियों को…

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में आज से पल्स पोलियो अभियान का हुआ आगाज : सीडीओ ने विशाल जागरूकता रैली को किया रवाना

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत : डिवाइडर पार कर लग्जरी कार ने मारी टक्कर, शादी की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार

Rajeev Singh
error: Content is protected !!