खबरेंदेवरिया

किसान दिवस में उठा प्रतापपुर चीनी मिल के बकाए का मुद्दा : डीएम एपी सिंह ने किसानों को दिया आश्वासन, अधिकारियों को…

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें किसानों को होने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम ने सख्त आदेश दिए।

सर्वप्रथम जिला कृषि रक्षा अधिकारी कु० इरम ने किसान बैठक की शुरूआत करते हुए पिछली कार्यवाही की अनुपालन आख्या पढ़कर कर सुनाया। गत माह की बैठक में शोभा यादव, ग्राम प्रधान ग्राम निजामाबाद द्वारा शिकायत किया गया था कि नवलपुर फीडर बिजली घर सलेमपुर के अन्तर्गत आने वाले ग्राम सभा निजामाबाद के टोला काजी का बजुआ में ट्रान्सफार्मर 100 केवीए का है, जबकि 25 एमएम का सिंगल कोर का केबल लगा हुआ है जो मानक के बिल्कुल विपरीत है। बार-तार टूटने से ग्राम में खतरा बना हुआ है। ट्रान्सफार्मर की क्षमता के अनुरूप केबल लगाएं, परन्तु विद्युत विभाग द्वारा अभी तक तार नहीं बदलवाया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता, सलेमपुर को निर्देशित किया गया कि आप किस तिथि तक तार बदलवा देंगे तो उपस्थित अधिशासी अभियन्ता, सलेमपुर द्वारा बताया गया कि 5 नवम्बर 2023 तक विद्युत तार बदलवा दिया जायेगा।

धनन्नजय सिंह, ग्राम राउतपार देवरिया ने कहा कि पिछली बैठक में रामसखी के नाम विद्युत कनेक्शन जारी नहीं किये जाने की शिकायत की गयी थी, जिस पर विद्युत विभाग के उपस्थित अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्टीमेट का पैसा जमा करा दें तो कनेक्शन जारी करा दिया जायेगा।

किसान दिवस की बैठक में राघवेन्द्र प्रताप शाही ने कहा कि जनपद में आवास एवं जंगली पशुओं के निराकरण के लिए बार-बार निवेदन करने के उपरान्त अभी तक उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से किसान परेशान हैं, उसका निराकरण शीघ्र कराया जाए। एनजीटी के द्वारा बार-बार किसानों को पराली जलाने के लिए दण्डात्मक कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। इस समस्या का हल नरेगा के श्रमिकों की भागीदारी कराकर कराया जा सकता है। इस पर समीक्षा कर समाधान कराया जाए।

उन्होंने कहा कि धान क्रय किये जाने हेतु जनपद में कितने क्रय केन्द्र खोले गये हैं, इसकी सूची उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन क्रय केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए, जिससे एक ही किसान बार-बार दूसरे के नाम का उपयोग न कर सके अथवा बनिया से धान न लिया जा सके। किसानों से विद्युत बिल नहीं लिये जाने पर शासन से सहमती बनी थी। उक्त के क्रम में बिल की वसूली रोकी जाए। ग्राम पैना तहसील बरहज के पैना खादर में नक्शा नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं, उनका नक्शा उपलब्ध कराकर नामी कराया जाए तथा ग्राम में पानी दूषित होने की वजह से ग्रामीण रोग ग्रस्त हैं। पानी की जांच कराई जाये। कृषि मेला जनपद मुख्यालय पर लगाया जाए।

इसी प्रकार से विनय सिंह ने समस्या उठाया कि बजाज ग्रुप की प्रतापपुर चीनी मिल पर पिछले गन्ना पेराई सत्र 2022-23 का आज भी करीब 13 करोड़ रुपये बकाया है। रबी फसलों की बुवाई का समय आरम्भ होने वाला है, परन्तु अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। कृपया तत्काल भुगतान कराया जाए।

जिलाधिकारी द्वारा किसान दिवस की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को निस्तारण समय से करें। विद्युत विभाग की अनुपालन समय से नहीं आने पर एवं बैठक में सभी अधिशासी अभियंता के उपस्थित न होने पर निर्देशित किया गया कि अगली बैठक में अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को बैठक में बुलाया जाए। आवारा पशुओं के संबंध में कृषकों से कहा गया कि सभी कृषक अपने बछड़े को छोड़ें नहीं बल्कि उसे गौशाला में दे दें। भाटपाररानी ग्राम में नलकूप सं0-89 की नाली खराब होने पर अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि मनरेगा से वार्ता कर नियमानुसार नाली निर्माण कराया जाए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कृषकों को बताया गया कि गन्ने की रिंगपिट विधि से बुवाई कराया जाए।

किसान बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त), जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी, प्रभारी कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सलेमपुर, अधिशासी अभियंता नलकूप, अग्रणी जिला प्रन्धक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि विभागों के अधिकारी एवं कृषक राघवेन्द्र प्रताप शाही, कुंवर राणा प्रताप सिंह, रमेश मिश्र, किसान, धनन्जय सिंह, सदानन्द यादव, फूलचन्द निषाद, संजय सिंह सैंथवार, विनय सिंह आदि अन्य कृषक किसान दिवस में उपस्थित थे।

Related posts

Deoria News : 101 गांवों के 42 मेधावियों का 8 अक्टूबर को होगा सम्मान, जनपद के सभी जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में नोडल अधिकारी रखेंगे उर्वरक की बिक्री पर नजर : अनियमितता मिली तो होगी कार्रवाई, ये अधिकारी संभालेंगे कमान

Rajeev Singh

देवरिया : इन गांवों में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए होगी नीलामी, ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : महिला से सरेराह लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को महुआडीह पुलिस ने पकड़ा, भेजे गए जेल

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा के कोर ग्रुप और नगर पंचायतों के समन्वयक की लिस्ट जारी : निकाय चुनाव में होगी परीक्षा, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी की पहल पर छात्राओं ने किया टूर : कहा-‘थैंक यू डीएम सर’

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!