खबरेंदेवरिया

देवरिया में आज से पल्स पोलियो अभियान का हुआ आगाज : सीडीओ ने विशाल जागरूकता रैली को किया रवाना

Deoria News : जनपद में 28 मई 2023 से प्रारम्भ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के जन जागरण के लिए शनिवार प्रातः 08.30 बजे से राजकीय इण्टर कालेज देवरिया के प्रांगण से पल्स पोलियो महाअभियान के प्रति जनचेतना सृजन एवं जनसहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ढोल नगाडे, प्रचार वाहन सहित विशाल रैली निकाली गई।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर इस रैली को रवाना किया। रैली कोतवाली रोड, जिलाधिकारी आवास, सिविल लाईन, कचहरी चौराहा, बस स्टेशन होते हुये कार्यालय सीएमओ के प्रांगण में समाप्त हुई।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वो अपने 0-5 वर्ष के समस्त बच्चों को 28 मई 2023 को अपने आस-पास स्थापित पल्स पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा जरूर पिलायें। यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों का सहयोग अपेक्षित है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने उपस्थित जन समूह से अनुरोध किया कि आप इसका सघन प्रचार-प्रसार करते हुये अपने 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाने में मदद करें।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने यह बताया कि इस अभियान की गतिविधियों के लिए समस्त तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं एवं समस्त ब्लाकों पर पोलियो की पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन एवं लाजिस्टिक उपलब्ध कराई जा चुकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि अभियान हेतु जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक कार्यक्रम का संचालन 28 मई 2023 से चलाया जायेगा, जिसमें प्रथम दिन 28 मई को स्थापित बूथों पर दवा पिलाई जायेगी। उसके बाद छूटे हुये बच्चों को घर-घर टीम द्वारा अगले 5 दिवसों में पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा।

अभियान के संचालन के लिए जनपद में 1759 पोलियो बूथ, 114 ट्रांजिट बूथ, 45 मोबाईल टीम एवं 944 घर-घर भ्रमण टीमों का गठन किया गया है, जिसके द्वारा लगभग 493891 बच्चों को पोलियो वैक्सीन से आच्छादित किया जायेगा।

इस अपर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एचके मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुरेन्द्र सिंह, समस्त अपर / उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी अरबन इकाई देवरिया, राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, डॉ डीवी शाही, अपर शोध अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, डीएचईओ, डब्ल्यूएचओ के समस्त कोआर्डिनेटर यूनिसेफ, डीडीएम, मुकेश मिश्रा, शाहील अब्बासी, स्काउट एवं गाईड के प्रभारी स्टाफ, जिला सहित समस्त बच्चे, समस्त मलेरिया विभाग के कर्मचारीगण के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र की आंगनवाड़ी सुपरवाईजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया में फैला झोलाछाप डॉक्टरों का जाल : रिपोर्ट में 650 से अधिक का खुलासा, डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

Doeria News : भारत विकास परिषद देवरिया ने घर-घर जाकर बांटे तिरंगे, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया जागरूक

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 18 दिसंबर तक आयोजित होगा रबी कृषि निवेश मेला, जानें पूरा कार्यक्रम

Rajeev Singh

खास खबर : किसान मानधन योजना संवार रही कृषकों का बुढ़ापा, कम प्रीमियम में ज्यादा लाभ, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

सामाजिक न्याय के सपने को पीएम मोदी ने किया साकार : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 228 शिक्षकों पर दर्ज होगा केस, बीएसए पर भी एक्शन की तैयारी, जानें पूरा मामला

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!