खबरेंदेवरिया

देवरिया में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत : डिवाइडर पार कर लग्जरी कार ने मारी टक्कर, शादी की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार

Deoria News : देवरिया में एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भयावह था कि दूसरी कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना होते ही मौके पर शोर मचने लगी। स्थानीय लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी और घायलों को दोनों कार से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक दूसरी कार में सवार सभी युवक नशे में थे।

शादी की खरीदार करने गए थे
मिली जानकारी के मुताबिक भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार निवासी विष्णु यश तिवारी के परिवार में शादी की तैयारी चल रही है। इसी महीने 24 नवंबर को उनके यहां तिलक समारोह का कार्यक्रम है। शनिवार को वह बेहरा डाबर निवासी चालक बिजली यादव के साथ अपनी कार से बहन बिन्नी तिवारी और गांव के हर्ष तिवारी को लेकर देवरिया शादी की खरीदारी करने गए थे।

डिवाइडर पार कर मारी टक्कर
उधर से लौटते समय रात हो गई। उनकी कार अभी देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर नरौली संग्राम गांव के पास पहुंची थी कि भीषण हादसे का शिकार हो गई। दूसरी तरफ से आ रही लग्जरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर उनकी कार को टक्कर मार दी और घसीटते हुए 100 मीटर पीछे तक ले गई।

अस्पताल में हुई मौत
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान चालक बिजली यादव की मौत हो गई। विष्णु यश और बिन्नी तिवारी का इलाज देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जबकि हर्ष तिवारी को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर (Gorakhpur Medical College) रेफर कर दिया है।

नशे में मिले
हादसे में लग्जरी कार में सवार सिकंदरपुर बलिया निवासी उदय प्रताप यादव और गोपालगंज बिहार निवासी जय सिंह भी घायल हुए हैं। देवरिया की तरफ जा रही लक्जरी कार लखनऊ से किसी कार्यक्रम में शरीक होने आए थे और खुखुंदू चौराहे से शराब लेकर लौट रहे थे। कार में शराब मिलने के साथ ही सभी सवार नशे में धुत मिले। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि दोनों वाहनों में सवार सभी लोग चोटिल हुए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चालक बिजली की मौत हो गई है।

ड्राइविंग आजीविका थी
मृतक चालक बिजली यादव वाहन चलाकर ही परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी निशा देवी गर्भवती हैं। इस हादसे ने होने वाले बच्चे के सिर से पिता का साया छिन गया। घटना के बाद पत्नी और परिवार बदहवास है। बिजली यादव की दो बेटियां हैं। बेहरा डाबर निवासी बिजली चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

Related posts

Gorakhpur Link Expressway 53 फीसदी से अधिक तैयार : अगले साल तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, चंद घंटों में होगा दिल्ली और काशी का सफर

Harindra Kumar Rai

यूपी के गांवों का इतिहास लिखेगी सरकार, आईटीआई में इन ट्रेड्स की पढ़ाई बंद होगी, पढ़ें आज की महत्वपूर्ण खबरें

Harindra Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव के दिन 4 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश : डीएम देवरिया ने की ये घोषणा

Rajeev Singh

देवरिया में 15 मार्च को होगा सामूहिक विवाह : इन्हें मिलेगा योजना का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने रक्तदान कर मनाया गणतंत्र दिवस : लोगों से की ब्लड डोनेट करने की अपील

Abhishek Kumar Rai

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : सज कर तैयार हुई राजधानी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!