खबरेंदेवरिया

Deoria News : चार दर्जन वीएलई पर होगा कड़ा एक्शन, अब आयुष्मान कार्ड बनवाने में जनसेवा केंद्र करेंगे मदद

Deoria News : जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए 156 कैम्प लगाये गये थे, जिसमें 111 कैम्पों पर ही वीएलई उपलब्ध रहे। शेष 45 कैम्पों में जहां वीएलई नहीं पहुंचे, उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने लोकेश प्रताप यादव, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, सीएससी को निर्देशित किया।

कार्रवाई के लिए रिमाइंडर भेंजे

सीडीओ ने कहा कि जो वीएलई इनमें सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनकी आईडी बन्द करने के लिए पत्र प्रेषित करें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आयुष्मान प्रभारी देवरिया को निर्देशित किया गया कि जिन 4 ब्लाकों के आरोग्य मित्र के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए उनके नोडल एजेंसी को पत्र भेजा गया है, उन पर अब तक कार्रवाई न किये जाने के कारण पुनः अनुस्मारक पत्र भिजवाएं।

शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवायें

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि समस्त कोटेदारों को अपने तरफ से निर्देशित करें कि वीएलई के पहुंचने पर सभी अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को बुलवाकर आयुष्मान कार्ड बनवायें। जहां पर वीएलई नहीं पहुंचे हैं, उस दशा में संबंधित नजदीक के जन सेवा केन्द्र के कर्मचारी को बुलाकर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवायें।

Related posts

यूपी के शत प्रतिशत गांवों को मिला ओडीएफ प्लस का दर्जा : 88 लाख लोगों ने जन आंदोलन और श्रमदान में लिया भाग

Sunil Kumar Rai

23 जनवरी को देवरिया में मानव श्रृंखला बनाकर हजारों छात्र देंगे ये संदेश : डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

Abhishek Kumar Rai

राहत : एकेटीयू में फिर शुरू होगी काउंसलिंग, इस वजह से थी स्थगित

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को दिए ये आदेश, शुक्रवार की बैठक से पहले देनी होगी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 15 जून तक धारा 144 लागू, ये प्रतिबंध रहेंगे

Harindra Kumar Rai

BREAKING: 19 करोड़ का बिजली बिल भेजने वाले मीटर रीडर की सेवा समाप्त, डीएम आशुतोष निरंजन ने एक्सईएन से मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!