खबरेंदेवरिया

National Doctors Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, ऐसे जताया आभार

Deoria News : डॉक्टर्स डे (National Doctors’ Day 2022) के अवसर पर शुक्रवार को रोटरी क्लब देवरिया सेन्ट्रल ने महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज (Maharshi Devraha Baba Medical College) देवरिया में डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देकर उनकी सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया।

लोगों का इलाज किया

चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास की डोर जितनी मजबूत होती है, मरीज इतनी जल्दी अच्छा होता है। अध्यक्ष रोटेरियन अतुल बरनवाल ने डॉक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान सभी ने देखा कि किस प्रकार अपनी जान खतरे में डालकर आप सभी ने लोगों का इलाज किया।

सेवा भावना को नमन करती है

सचिव रोटेरियन मुरली मनोहर सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल की पूरी टीम आपकी सेवा भावना को नमन करती है और आपके पूरे परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करती है। कार्यक्रम में नवनीत अग्रवाल, शरद अग्रवाल और वपुन बरनवाल उपस्थित रहे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल, डॉ एम वर्मा, डॉ राजीव किशोर सक्सेना, डॉ आरके श्रीवास्तव, डॉ प्रकाश कुमार, डॉ एसएन वर्मा, डॉ रितिका जयसवाल, डॉ एस के मिश्रा, डॉ एसएस त्रिवेदी को स्मृति चिन्ह दिया। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नितिन बरनवाल थे।

Related posts

Lakhimpur Kheri Violence : एसआईटी ने संदिग्धों की फोटो जारी की, पहचान बताने पर यूपी पुलिस देगी पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

यूपी : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से ग्रामीण समाज में बदला स्वास्थ्य का स्तर, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लिया लाभ

Abhishek Kumar Rai

Mega Loan Mela : देवरिया में 1017 लाभार्थियों को मिला 2301 लाख का लोन, डीएम ने सौंपा चेक, देखें लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, 600 से ज्यादा छात्राओं ने लिया हिस्सा

Shweta Sharma

देवरिया : 7 साल में नहीं तैयार हो सका भवानी छापर आईटीआई, युवा बोले- शायद अगली पीढ़ी यहां पढ़ सके

Sunil Kumar Rai

वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में अनुपस्थित मिले 36 बीएलओ : अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, पढ़ें तहसीलवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!