खबरेंदेवरिया

आपदा से बचाव के लिए जरूर पढ़ें ये खबर : एक्सपर्ट ने बताए उपाय, हर परिस्थिति में मिलेगी मदद

Deoria News : आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देवरिया तथा यूनिसेफ और इंडियन पब्लिक हेल्थ इंस्टिट्यूट गुजरात गांधीनगर के संयुक्त तत्वाधान में बबुआ जी पीजी कॉलेज पिंडी में आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने कहा कि आपदा पूर्व तैयारी ही आपदा से बचाव का बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने भूकंप से बचाव के तरीकों पर चर्चा करने के साथ-साथ आकाशीय बिजली के दौरान किए जाने वाले उपायों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के उपयोग से बचना चाहिए, तथा पक्के मकानों में शरण लेना चाहिए। साथ ही साथ यदि हम खुले मैदान में घिर जाएं, तो उकडू विधि का भी प्रयोग हमारी जीवन की रक्षा के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

प्रशिक्षक डॉ एसके सिंह ने सर्पदंश के बचाव के उपाय पर चर्चा करते हुए कहा कि सर्पदंश के दौरान झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े बिना पीड़ित व्यक्ति को अति शीघ्र अस्पताल पहुंचाना चाहिए। कटे हुए स्थान पर चीरा नहीं लगाना चाहिए। उस अंग को हिलाना डुलाना नहीं चाहिए। उन्होंने जहरीले सांपों के काटने के लक्षण पर चर्चा करते हुए कहा कि काटे हुए स्थान पर सूजन, जलन, पेट में दर्द, पलकें झपकना, उल्टी, मिचली जैसी स्थिति इसके सामान्य लक्षण हो सकते हैं।

प्रशिक्षिका पुष्पा यादव ने आग से बचाव के तरीकों पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी के घरों में अग्निशमन यंत्र का होना नितांत आवश्यक है, जो किसी भी तरह से लगी आग जैसे गैस सिलेंडर से लगी आग तथा पेट्रोल से लगे आग को बुझाने में सक्षम होता है।

कॉलेज के प्राचार्य कन्हैया लाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों में जागरूकता होगी और किसी भी आपदा के दौरान इन उपायों का प्रयोग करके जीवन की रक्षा की जा सकती है। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, नितिन कुमार मिश्र, विपिन कुमार गुप्ता, धीरज तिवारी, विश्वास पांडे, अजय रंजन पांडे, स्वीटी सिंह,राजेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अध्ययनरत छात्र मुक्त विश्वविद्यालय धर्मेन्द्र सिंह, दुर्गेश कुमार द्विवेदी को लैपटॉप वितर ण किया गया।

Related posts

प्रतिभावान कलाकारों की खोज : डीएम ने निर्णायक मंडल गठित की, इन अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

Harindra Kumar Rai

97 किसानों को मिला मुफ्त बीज : भाजपा किसान मोर्चा ने बैतालपुर ब्लॉक में किया वितरण, इन कृषकों को मिला लाभ

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : यूपी के करोड़ों छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते में मिलेगी रकम, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें सरकार का प्लान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : पुलिस पर हमला और पेट्रोल पंप लूट मामले में 35 नामजद सहित सैकड़ों पर केस दर्ज, दो दर्जन गिरफ्तार

Abhishek Kumar Rai

चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस : देवरिया भाजपा ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Laxmi Srivastava

जानें क्यों अखिलेश यादव ने किया मंडल कमीशन का जिक्र : एमके स्टालिन की इस पहल को बताया खास

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!