खबरेंपूर्वांचल

गोरखपुर : लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर, स्मार्ट कैमरों से लैस होंगे चौराहे, जल्द लागू होगा आईटीएमएस

Gorakhpur News : जाम के झाम से जूझ रहे गोरखपुर के लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर है। अगले साल से उन्हें जाम से मुक्ति मिलेगी। कमिश्नर कार्यालय ने इसका खाका तैयार कर लिया है। इसे मंजूरी के लिए राज्य सरकार (Yogi Adityanath Government) को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा। माना जा रहा है कि जनवरी 2022 से शहर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Integrated Traffic Management System – ITMS) लागू हो जाएगा।

कैमरे से लैस होंगे चौराहे

आईटीएमएस लागू होने के बाद यातायात में बड़े सुधार दिखाई देंगे। लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा शहर के 21 चौराहों को स्मार्ट कैमरे से लैस किया जाएगा। यहां से आनेजाने वाले हर वाहन पर कैमरों की नजर रहेगी। यहां तक कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का ई-चालान करने में सहूलियत मिलेगी। गोरखपुर कमिश्नर कार्यालय (Gorakhpur Police Commisioner Office) ने इसका खाका तैयार कर लिया है। राज्य सरकार से मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू होगा।

बल मिलेगा

बताते चलें कि गोरखपुर में तमाम निर्माण कार्यों की वजह से रोजाना कुछ इलाकों में भयंकर जाम लगता है। शहर की मुख्य सड़कों पर जाम आम बात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) इस शहर को शिक्षा और मेडिकल का हब बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसलिए सुगम यातायात बेहद जरूरी है। आईटीएमएस लागू करने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। इससे गोरखपुर को विकास की नई राह पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बताते चलें कि गोरखपुर को नया स्वरूप देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ नई कॉलोनियां बसाने का भी फैसला लिया है।

Related posts

डीएम की अपील : 10 साल पुराना हो आधार तो कराएं अपडेट, कार्ड बनाने में लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

14 दवाओं की बिक्री पर लगी रोक : सभी मेडिकल स्टोर्स को जारी हुआ नोटिफिकेशन, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : बीजेपी देवरिया ने विभिन्न समुदाय के लोगों संग की बैठक, सांसद बोले-विविधता में एकता ही भाजपा का श्लोक मंत्र

Abhishek Kumar Rai

पीएम मोदी 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं का करेंगे शुभारंभ : भारतीय मोबाइल सम्मेलन के छठे संस्करण का होगा आगाज

Harindra Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 53 जनसेवा केंद्रों पर गिरी गाज, 5 आरोग्य मित्र की सेवा समाप्त, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

छठ घाट पर पसरा मातम : देवरिया में पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, बेटे की लंबी उम्र के लिए मां दे रही थी अर्घ्य

Rajeev Singh
error: Content is protected !!